भारत•

Sugar Price: फेस्टिव सीजन से पहले सस्ती हुई चीनी, इन बड़े शहरों में 150 रुपये तक टूटे थोक भाव

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Sugar Price: फेस्टिव सीजन से पहले सस्ती हुई चीनी, इन बड़े शहरों में 150 रुपये तक टूटे थोक भाव

फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले चीनी खरीदने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है. शुक्रवार को देश के कई शहरों में चीनी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. रिटेल मार्केट में इसके भाव अधिकतम 3 रुपये प्रति किलोग्राम तक नीचे आए, जबकि थोक बाजार में भी करीब 150 रुपये प्रति क्विंटल तक की कमी देखने को मिली.

बाजार में कीमतों में यह नरमी चीनी की सप्लाई पर दबाव कम होने के बाद आई है. सरकार की ओर से उठाए गए कदमों से घरेलू बाजार में उपलब्धता बेहतर हुई है. वहीं, आने वाले दिनों में अगर आयातित चीनी की सप्लाई बढ़ती है तो कीमतों में और कमी आने की संभावना जताई जा रही है.

दिल्ली और कानपुर में 3 रुपये सस्ती हुई चीनी

चीनीमंडी के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली और कानपुर दोनों जगह रिटेल भाव में 3 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई. दोनों शहरों में चीनी अब 53 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर रही.

मुंबई में कीमत 1 रुपये घटकर 54 रुपये प्रति किलो हो गई, जबकि रांची में भी 1 रुपये की कमी के साथ भाव 55 रुपये रहा. कोलकाता और गुवाहाटी में चीनी 2 रुपये सस्ती होकर क्रमश: 55 और 56 रुपये प्रति किलो पर आ गई. हैदराबाद में भी 2 रुपये की गिरावट के साथ भाव 54 रुपये रहा.

दूसरी ओर, रायपुर में चीनी का रिटेल भाव 55 रुपये और चेन्नई में 58 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रहा.

थोक बाजार में भी 150 रुपये तक की गिरावट

रिटेल के साथ थोक बाजार में भी चीनी के भाव नीचे आए हैं. दिल्ली में कीमत 150 रुपये घटकर 4,950 रुपये प्रति क्विंटल हो गई. कानपुर में भी 150 रुपये की गिरावट के बाद भाव 5,000 रुपये प्रति क्विंटल रहा.

कोलकाता और गुवाहाटी में भी 150 रुपये की कमी दर्ज की गई, जिसके बाद भाव क्रमश: 5,150 और 5,200 रुपये प्रति क्विंटल रहा. रांची में कीमत 50 रुपये घटकर 5,150 रुपये, जबकि हैदराबाद में 20 रुपये की गिरावट के साथ 5,180 रुपये प्रति क्विंटल रही.

रायपुर और मुंबई में थोक भाव 5,100 रुपये, जबकि चेन्नई में 5,600 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा.

प्याज और टमाटर के भाव में मामूली बढ़ोतरी

उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को प्याज की औसत रिटेल कीमत बढ़कर 53.62 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. एक दिन पहले यह 53.10 रुपये थी.

टमाटर के औसत भाव में भी हल्की बढ़ोतरी हुई. इसकी कीमत 39.19 रुपये से बढ़कर 39.22 रुपये प्रति किलो हो गई. यहां औसत कीमत से मतलब उस भाव से है जिस पर देश में सबसे ज्यादा कारोबार होता है.

खाद्य तेलों के भाव में मिला-जुला रुख

खाद्य तेलों की कीमतों में शुक्रवार को ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं हुआ. सरसों तेल का औसत रिटेल भाव मामूली गिरावट के साथ 201.95 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. मूंगफली तेल भी हल्का सस्ता होकर 209.23 रुपये प्रति किलो पर आ गया.

सोयाबिन तेल की कीमत 166.28 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही. वहीं, सूरजमुखी तेल के भाव में मामूली तेजी आई और यह 193.28 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Sugar Price: फेस्टिव सीजन से पहले सस्ती हुई चीनी, इन बड़े शहरों में 150 रुपये तक टूटे थोक भाव | Khabar Digital | Khabar Digital