भारत•

पुजारी हत्याकांड में अब तक 4 गिरफ्तार, अवैध संबंध का पर्दाफाश

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

पुजारी हत्याकांड में अब तक 4 गिरफ्तार, अवैध संबंध का पर्दाफाश

बिलासपुर/विक्की कश्यप/ खबर डिजिटल/ तखतपुर परसाकापा गाँव के पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू (उम्र 30) की हत्या की गुत्थी पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा ली है। शुरुआती जांच में जहाँ चोरी की आशंका जताई जा रही थी, वहीं पुलिस की छानबीन में यह सामने आया है कि हत्या की वजह अवैध संबंध थी।

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। ​क्या है पूरा मामला? ​शनिवार की सुबह पुजारी जागेश्वर पाठक का खून से लथपथ शव मंदिर में मिला था, जिसकी सूचना उनकी माँ ने पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें – छीना झपटी कर वाहन छीनकर दहशत फैलाने वाले आरोपियो को थाना ऐशबाग पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार – Khabar Digital

तखतपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह, ग्रामीण एसपी अर्चना झा और कोटा एसडीपी नूपुर उपाध्याय भी घटनास्थल पर पहुँचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। ​डॉग स्क्वायड ने गाँव के एक ग्रामीण के घर की ओर इशारा किया, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।

इसी दौरान पुलिस को पुजारी के अवैध संबंध के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद उसने हत्या में शामिल आरोपियों के बारे में खुलासा किया। ​चार आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार ​महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। एक टीम मुंगेली जिले के अमोर गाँव पहुँची, लेकिन पुलिस को देखते ही मुख्य आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें – रीवा का अजब गजब मामला: यहां सोना-चांदी नहीं, तालाब चोरी हो गया… गांव वालों ने तालाब ढूंढने के लिए कराया मुनादी – Khabar Digital

वहीं, दूसरी टीम ने बिलासपुर के अलग-अलग ठिकानों से चार आरोपियों को धर दबोचा। ​पुलिस का कहना है कि इस हत्या में कुल पाँच लोग शामिल थे, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही मुख्य आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।

​इस पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल के साथ एसआई भुनेश साहू, आरक्षक आशीष वस्त्रकर, नरेश निराला और हरीश यादव की टीम शामिल थी।

ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन देर शाम नगर के व्हाइट कॉलर युवक पाठ बाबा नशा करने आते थे जिसकी चर्चा आस पास के लोगों में जमकर हो रही है अब देखना ये है पुलिस उन पर क्या कार्यवाही करती है.

यह भी पढ़ें – वैदिक काल गणना आधारित विश्व की पहली वैदिक घड़ी के मोबाइल ऐप पर देख सकेंगे 7 हजार साल का पंचांग - Khabar Digital

https://khabardigital.com/chhattisgarh/chhattisgarh-crime-news-priest-murder-in-takhpur-temple/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी