भारत•

कोरोना को देखते हुए तेजस एक्सप्रेस 31 मार्च तक रद्द

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

कोरोना को देखते हुए तेजस एक्सप्रेस 31 मार्च तक रद्द

कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्प्रेस का संचालन बंद कर दिया गया है। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ये ट्रेन 31 मार्च तक स्थगित की गई है। बता दें कि यूपी में अब तक कोरोना के 17 मामले आए हैं। वहीं सरकार के अनुसार अगर मुंबई में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी तो मुंबई जाने वाली ट्रेनों को भी निरस्त किया जाएगा।

मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने पत्र जारी कर ये सूचना दी है। तेजस एक्सप्रेस का संचालन 19 मार्च से लेकर 31 मार्च तक स्थगित किया गया है। एडवांस बुकिंग के पैसे भी लोगों को वापस किए जा रहे हैं। वहीं कोरोना वायरस के मद्देनजर मुंबई में रेलवे ने रोकथाम के लिए बड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मध्य रेलवे ने जहां सभी ट्रेनों की एसी बोगियों की पुरानी चादरों को हटाकर उनकी जगह नई चादर मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। वहीं, मुंबई से नागपुर, पुणे और हावड़ा के साथ निजामुद्दीन आने वाली राजधानी एक्सप्रेस सहित 23 ट्रेनों को 31 मार्च तक निरस्त कर दिया गया है। कोरोना का दायरा बढ़ा तो मुंबई से लखनऊ की ओर आने वाली ट्रेनों को भी रेलवे निरस्त कर सकता है।

*50 रुपये हुआ प्लेटफार्म टिकट*

चारबाग स्टेशन से रोजाना इन दिनों करीब 240 ट्रेनें गुजर रही हैं। जबकि जनता एक्सप्रेस सहित लगभग 60 ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। गोमती एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सपे्रस और बेगमपुरा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में यात्रियों के साथ उनके परिचित भी आते हैं। स्टेशन पर परिचितों के आने के कारण भीड़ अधिक हो जाती है। ऐसे में रेलवे इस भीड़ को कम करने के लिए 10 रुपये के प्लेटफॉर्म टिकट को 50 रुपये में बेचेगा। मंगलवार को ही रतलाम रेल मंडल में भी प्लेटफॉर्म टिकट की दर को बढ़ाया गया था। वहीं लखनऊ जंक्शन पर भी प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपये करने के लिए मंथन चल रहा है।

*शरीर का तापमान अधिक तो आधार नहीं*

कोरोना वायरस को देखते हुए आधार सेवा केंद्रों पर आधार नामांकन व संशोधन कराने वाले लोगों की जांच अनिवार्य कर दी गई है। बायोमीट्रिक से पहले लोगों का इंफारेड डिजिटल थर्मामीटर से शरीर का तापमान लिया जाएगा। यदि जांच में किसी का तापमान 98.4 डिग्री से अधिक हुआ तो उसे आधार सेवा केंद्र से वापस कर दिया जाएगा

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी