भारत•

दिल्ली–नागपुर में बनी सहमति — वसुंधरा राजे सिंधिया होंगी BJP की नई राष्ट्रीय कप्तान?

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

दिल्ली–नागपुर में बनी सहमति — वसुंधरा राजे सिंधिया होंगी BJP की नई राष्ट्रीय कप्तान?

भोपाल/ खबर डिजिटल/ दिल्ली और नागपुर के बीच हुई सहमति के अनुसार वसुंधरा राजे सिंधिया को BJP की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं तेज हुई हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आयी है। लेकिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम के बाद अब सोशल मीडिया पर वसुंधरा राजे सिंधिया का नाम तेजी से चल रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी में कुछ भी असंभव नहीं है। भाजपा की वरिष्ठ नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई थी। जिसके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चल रहे कयासों को जब से खारिज कर दिया तो अब वसुंधरा राजे सिंधिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की अटकलों को बल मिला है। हालांकि राजनीति में ऐसी उठापटक अक्सर होती रहती है।

शिवराज सिंह चौहान ने अटकलों को किया खारिज

हाल ही में मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर चल रही अटकलों पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्रालयों का कार्यभार सौंपा है। इस समय कृषि मेरे रोम-रोम में है और किसान मेरी सांसों में हैं। उन्होंने कहा कि पक्षी की आंख की तरह मेरा एक ही लक्ष्य है—कृषि उत्पादन कैसे बढ़ाएं, किसानों की आय कैसे बढ़ाएं, ग्रामीण क्षेत्रों का विकास कैसे करें और अधिक लखपति दीदी कैसे बनाएं।

शिवराज सिंह चौहान का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना मुश्किल

इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के रहते शिवराज सिंह चौहान का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना मुश्किल है। वहीं, भाजपा में लंबे समय से महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर भी चर्चाएं चल रही थीं, जिसमें अब राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे सिंधिया सबसे आगे मानी जा रही हैं। राजनीति के जानकारों का कहना है कि भाजपा में कुछ भी निश्चित नहीं कहा जा सकता—अब वही हो रहा है जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की गई थी। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा में निर्णय अक्सर अप्रत्याशित होते हैं, और बीते कुछ वर्षों में कई ऐसे फैसले सामने आए हैं जिनकी कल्पना तक नहीं की गई थी। इसलिए आगे क्या होगा, यह कहना अभी भी मुश्किल है।

पत्रकार आदेश रावल का कहना है - शिवराज सिंह चौहान, आडवाणी जी और अटल जी की भाजपा के आदमी हैं। वे उस दौर की भाजपा से आते हैं, जब वसुंधरा राजे सिंधिया, रमन सिंह और येदियुरप्पा जैसे नेता सक्रिय थे। इसी कारण वे आज के दौर की भाजपा में 'आउट' माने जाते हैं। शिवराज सिंह चौहान अब केंद्रीय मंत्री बन गए हैं, वरना वे भी पार्टी की मुख्यधारा से बाहर हो सकते थे। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना भी चाहते हैं, लेकिन संघ अपना व्यक्ति चाहता है, वहीं मोदी जी और अमित शाह अपना। इसी कारण इस पद को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है।

अपडेट जारी है -

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

दिल्ली–नागपुर में बनी सहमति — वसुंधरा राजे सिंधिया होंगी BJP की नई राष्ट्रीय कप्तान? | Khabar Digital | Khabar Digital