भारत•

Viral Laughing Boy: रील और वीडियो में दिखने वाला ये लड़का कौन?

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Viral Laughing Boy: रील और वीडियो में दिखने वाला ये लड़का कौन?

Viral Laughing Boy: अगर आप सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं, तो आपने एक हाथ में चाय का कप लिए और बेफिक्र होकर खिलखिलाते हुए एक लड़के का वीडियो या मीम जरूर देखा होगा। इंटरनेट पर ‘लाफिंग बॉय’ के नाम से मशहूर यह चेहरा आज करोड़ों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाता है, लेकिन इस हंसी के पीछे छिपे संघर्ष की कहानी बेहद भावुक है।

कौन है यह 'लाफिंग बॉय'?

इस वायरल स्टार का असली नाम अरुण कुमार है, जो तेलंगाना के रहने वाले हैं। एक समय था जब गरीबी के कारण अरुण को महज चौथी कक्षा के बाद अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। पेट पालने के लिए वह काम की तलाश में भटक रहा था, तभी उनकी मुलाकात नेहरू नाम के एक ट्रक ड्राइवर से हुई। नेहरू ने अरुण को अपने साथ ट्रक पर 'क्लीनर' की नौकरी दे दी।

चाय की एक चुस्की और बदली जिंदगी

अरुण और नेहरू ट्रक से लंबी यात्राएं करते थे। इसी दौरान नेहरू अपने खाली समय में छोटे-छोटे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालते थे। एक दिन नेहरू ने अरुण का चाय पीते हुए हंसने का एक सादा सा वीडियो रिकॉर्ड कर पोस्ट कर दिया। अरुण की वह मासूम हंसी इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते अरूण ग्लोबल मीम फेस बन गए।

पास की 10वीं परीक्षा

वायरल होने के बाद अरुण की जिंदगी में सबसे बड़ा बदलाव नेहरू लेकर आए। उन्होंने न केवल अरुण को सोशल मीडिया की बारीकियां सिखाईं, बल्कि उनकी अधूरी पढ़ाई को दोबारा शुरू कराने का बीड़ा भी उठाया। इसी साल मार्च 2026 में अरुण ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा पास कर ली है। एक ट्रक क्लीनर से स्कूल की बेंच तक का यह सफर अरुण के लिए किसी सपने से कम नहीं है।

अब 'कंटेंट क्रिएटर' के रूप में नई पहचान

अरुण अब केवल एक वायरल वीडियो तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे एक प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर बन चुके हैं। उनकी कहानी उन लाखों बच्चों के लिए उम्मीद की किरण है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपने सपनों को दबा देते हैं। अरुण की सफलता यह साबित करती है कि यदि सही दिशा और थोड़ा सा हौसला मिल जाए, तो एक साधारण सी हंसी भी तकदीर बदल सकती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस