भारत•

Cockroach Janata Party: किसने बनाई कॉकरोच जनता पार्टी, बड़े नेता कर रहे ज्वाइन

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Cockroach Janata Party: किसने बनाई कॉकरोच जनता पार्टी, बड़े नेता कर रहे ज्वाइन

Cockroach Janata Party: देश के सियासी मंचों पर आपने कई तरह के दलों और गठबंधनों को देखा होगा, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अनोखे संगठन की धूम मची हुई है। नाम है 'कॉकरोच जनता पार्टी'। यह कोई चुनाव आयोग से मान्यता प्राप्त आधिकारिक दल नहीं है, बल्कि देश के युवाओं का एक ऐसा डिजिटल मोर्चा है, जिसने अपनी एंट्री के महज 72 घंटों के अंदर इंटरनेट जगत को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है।

कॉकरोच के पीछे क्या है विवाद?

इस अजीबोगरीब नाम के पीछे सुप्रीम कोर्ट की एक हालिया सुनवाई का विवाद है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की पीठ एक मामले की सुनवाई कर रही थी। कथित तौर पर उन्होंने मौखिक टिप्पणी के दौरान उन बेरोजगार युवाओं को लेकर तीखे शब्द कहे थे, जो काम न मिलने पर सोशल मीडिया, पत्रकारिता या आरटीआई एक्टिविज्म का रास्ता चुनकर सिस्टम पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों की तुलना कॉकरोच और परजीवी से कर दी थी। उनकी टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश देखने को मिला। हालांकि, बाद में चीफ जस्टिस ने साफ किया कि उनके बयान को गलत पेश किया गया। वे देश के युवाओं का बेहद सम्मान करते हैं और उनका इशारा सिर्फ फर्जी और बोगस डिग्री लेकर पेशों में घुसने वाले लोगों की तरफ था। लेकिन, तब तक सोशल मीडिया के Gen Z एक्टिविस्ट्स ने इस कॉकरोच शब्द को ही अपना सबसे बड़ा हथियार बना लिया और जन्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का, जिसका चुनावी सिंबल एक मोबाइल फोन है।

पार्टी की सदस्यता नीति?

इस वर्चुअल पार्टी का मुख्य नारा है धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी, लोकतांत्रिक और आलसी है। पार्टी ने सदस्य बनने के लिए जो योग्यताएं तय की हैं, उन्हें पढ़कर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। उम्मीदवार का बेरोजगार और परम आलसी होना अनिवार्य है। वह क्रॉनिकली ऑनलाइन हो, यानी कम से कम 11 से 12 घंटे इंटरनेट पर बिताता हो। उसमें सोशल मीडिया पर किसी भी मुद्दे पर प्रोफेशनल तरीके से भड़ास निकालने की काबिलियत होनी चाहिए।

पार्टी में दिग्गजों की 'एंट्री'

यह डिजिटल मूवमेंट सिर्फ आम युवाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विपक्ष के बड़े राजनेताओं ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई है। पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने X पर पूछा कि इस पार्टी में शामिल होने के लिए क्या योग्यता चाहिए? इस पर CJP हैंडल ने मजेदार जवाब दिया 1983 का वर्ल्ड कप जीतना ही अपने आप में सबसे बड़ी योग्यता है। वही तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी CJP के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए इस डिजिटल कैंपेन का समर्थन किया है।

3 दिनों में 70 हजार पार

पार्टी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च होने के महज 24 घंटे में इसके 10,000 फॉलोअर्स हुए थे, जो अब तेजी से बढ़ते हुए करीब 3 मीलियरन स अधिक पार कर चुके हैं। हालांकि यह एक राजनीतिक व्यंग्य है, लेकिन इसके जरिए युवा मजाक-मजाक में पेपर लीक, सरकारी नौकरियों की कमी और री-चेकिंग फीस जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार और सिस्टम को आईना दिखा रहे हैं।

कौन हैं अभिजीत दीपके?

कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के औरंगाबाद के रहने वाले है। वे प्रोफेशनल पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट हैं। उन्होंने पत्रकारिता में शिक्षा हासिल की है। वे और शिक्षा लेने के लिए अमेरिका चले गए है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस