राघौपुर विधानसभा सीट: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार तेजस्वी यादव बीजेपी के उम्मीद्वार सतीश कुमार से 343 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं जनसुराज पार्टी के उम्मीद्वार चंचल कुमार कुल वोटों में से 1 हजार का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए।
छपरा विधानसभा सीट: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार आरजेडी के खेसारीलाल यादव बीजेपी की प्रत्याशी छोटी कुमारी से करीब 3 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी जय प्रकाश सिंह कुल वोटों में 1 हजार का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए।
अलीनगर विधानसभा सीट: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी की प्रत्याशी मैथिली ठाकुर आरजेडी के विनोद मिश्रा से करीब 5 हजार वोटों से आगे चल रही है। जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी यहां भी कुल वोटों में 1 हजार का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाए।
मोकामा विधानसभा सीट: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार जेल में बंद जेडीयू के प्रत्याशी अनंत कुमार सिंह 17 हजार से ज्यादा वोटों से आरजेडी की वीना देवी से आगे चल रहे हैं। जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रियदर्शी पीयूष ने कुल वोटों में 10 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है।
तारापुर विधानसभा सीट: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आरजेडी के अरुण कुमार से 12 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। जनसुराज पार्टी के संतोष कुमार सिंह महज कुल वोटों का 1 हजार का आंकड़ा ही पार कर पाएं हैं।







