खेलकूद•

डिंडोरी के 49 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने की उम्मीद

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

डिंडोरी के 49 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने की उम्मीद

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडोरी, मेहनत करने का जज्बा हो तो मंजिल तक पहुंचने का रास्ता जरूर बनता है। इसी हौसले के साथ डिंडोरी जिले के 49 छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर जिले का नाम आगे बढ़ाया। रग्बी और तैराकी में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले इन खिलाड़ियों से अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन और सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार जाटव के निर्देशन में जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश की ओर से खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

रग्बी में 42 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

5 से 10 अक्टूबर तक इंदौर में आयोजित 70वीं शालेय राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में डिंडोरी के 42 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगांव और सांदीपनि विद्यालय शहपुरा के खिलाड़ी शामिल रहे। प्रशिक्षक रमा साहू और गौरव शर्मा ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।

तैराकी में 7 खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में हाई स्कूल क्यूटी के 7 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रशिक्षक शिवानी धाकड़ के नेतृत्व में इन खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व किया।

खिलाड़ियों की मेहनत को मिली सराहना

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की भागीदारी पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय जाट, प्राचार्य डॉ. डी.के. श्रीवास्तव, संदीप सोनी, रोशन झारिया, मूलचंद साहू, यशवंत साहू, डॉ. आर.के. गौतम तथा प्रशिक्षक अनिल लोधी, जागेश्वर नंदा, परवेज खान और नवीन खरगाल सहित अन्य शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों ने खुशी जताई। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगे भी मेहनत जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

डिंडोरी के इन 49 खिलाड़ियों की भागीदारी जिले की खेल प्रतिभाओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाली है। अब सभी को उम्मीद है कि इन खिलाड़ियों में से कई को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा और वे अपनी मेहनत से जिले का नाम रोशन करेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी