खेलकूद•

PM Modi Asian Games Athletes Meet: प्रधानमंत्री एशियाई खेल में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों से करेंगे मुलाकात

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

PM Modi Asian Games Athletes Meet: प्रधानमंत्री एशियाई खेल में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों से करेंगे मुलाकात

PM Modi Asian Games Athletes Meet: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 15 अक्टूबर की शाम करीब 4:30 बजे मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम, नई दिल्ली में एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ संवाद करेंगे। वे इस अवसर पर भारतीय दल को संबोधित भी करेंगे।

जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेलों में भारत ने पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया और 21 स्वर्ण, 27 रजत तथा 37 कांस्य सहित कुल 85 पदक जीते। यह एशियाई खेलों में लगातार दूसरी बार शीर्ष पांच देशों में जगह बनाने का प्रमाण है, जो विभिन्न खेल विधाओं में देश की बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मकता को दर्शाता है।

भारत ने खेलों में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित कीं, जिनमें रिकर्व तीरंदाजी में ऐतिहासिक प्रदर्शन, पुरुष और महिला हॉकी टीमों द्वारा एक ही संस्करण में स्वर्ण पदक और सॉफ्ट टेनिस तथा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) में पहली बार पदक जीतना शामिल है।

अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियों में महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में भारत का पहला स्वर्ण पदक, 28 वर्षों के अंतराल के बाद एशियाई खेलों में भारोत्तोलन में रजत पदक और ग्रीको-रोमन कुश्ती में रजत पदक शामिल हैं, जिससे इस खेल में किसी भारतीय फाइनलिस्ट की 64 वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हुई।

इस कार्यक्रम में भारतीय दल के एथलीट, उनके कोच और सहायक कर्मचारी, भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल संघों के प्रतिनिधि तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी