"कटनी पुलिस ने रचा इतिहास, 13 थानों और 3 पुलिस कार्यालयों को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट"

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

"कटनी पुलिस ने रचा इतिहास, 13 थानों और 3 पुलिस कार्यालयों को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट"

खबर digital news कटनी-- कटनी पुलिस ने बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट प्रशासनिक व्यवस्था का नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए जिले के 13 पुलिस थानों एवं 3 पुलिस कार्यालयों को आईएसओ (ISO) सर्टिफिकेट दिलाने में सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में जिले की कार्यकुशलता, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण मानी जा रही है।एनकेजे थाना परिसर में आयोजित गरिमामय समारोह में जबलपुर जोन के एडीजी एवं आईजी प्रमोद कुमार वर्मा ने सभी थाना प्रभारियों एवं कार्यालय प्रमुखों को आईएसओ प्रमाणपत्र प्रदान किए। कार्यक्रम का शुभारंभ आईजी द्वारा आईएसओ अवार्डेड एनकेजे थाने का फीता काटकर किया गया।समारोह में कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार, वन मंडल अधिकारी गर्वित गंगवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान आईएसओ कंसल्टेंट योगेंद्र द्विवेदी ने बताया कि आईएसओ प्रमाणन से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक हितैषी बनती है। इस अवसर पर कटनी पुलिस की उपलब्धियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया तथा एक विशेष स्मारिका का विमोचन भी किया गया।समारोह से पूर्व आईजी प्रमोद कुमार वर्मा ने जिले के कई थानों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण, जनसुनवाई व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने जहां आवश्यक पाया, वहां व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश भी दिए।आईएसओ प्रमाणन प्राप्त करने वाले थानों में कोतवाली, कुठला, माधवनगर, एनकेजे, स्लीमनाबाद, बहोरीबंद, उमरियापान, ढीमरखेड़ा, बड़वारा, विजयराघवगढ़, बरही तथा यातायात थाना सहित कुल 13 थाने शामिल हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी, एसडीओपी कार्यालय स्लीमनाबाद एवं एसडीओपी कार्यालय विजयराघवगढ़ को भी आईएसओ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।इस उपलब्धि से जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। अधिकारियों ने इसे आधुनिक, जवाबदेह और जनकेंद्रित पुलिस व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी