खबर digital News रिपोर्टर /कटनी-- जनपद पंचायत कटनी अंतर्गत ग्राम पंचायत हिरवारा में स्कूल एवं खेल मैदान की शासकीय भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खसरा क्रमांक 452 की शासकीय भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया है, जिससे स्कूल के खेल मैदान का अस्तित्व प्रभावित हो रहा है।मामले में ग्राम पंचायत के सरपंच से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि संबंधित भूमि शासकीय अभिलेखों में स्कूल एवं खेल मैदान के नाम दर्ज है। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा उस पर अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किया गया है।वहीं, तहसीलदार अतुलेश सिंह ने बताया कि मामला राजस्व विभाग के संज्ञान में है। राजस्व अमले द्वारा मौके का निरीक्षण किया जा चुका है तथा अवैध कब्जा करने वाले 6 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।तहसीलदार के अनुसार, यदि संबंधित कब्जाधारी निर्धारित समय-सीमा में स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो राजस्व विभाग अगले 7 दिनों के भीतर वैधानिक कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाएगा।
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097









