हरदा हादसे में 7 की मौत, 100 गंभीर घायल, मचा हड़कंप

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

हरदा हादसे में 7 की मौत, 100 गंभीर घायल, मचा हड़कंप

Harda Hadsa : हरदा फटाका फैक्ट्री में अचानक आग लगने से शहर में हडकंप मच गया। हादसे में सैकड़ों लोगों के घायल होने की जानकारी हैं। मौके पर कलेक्टर एसपी समेत तमाम अधिकारी पहुंच चुके हैं आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड लगातार प्रयास कर रही है। 

जानकारी के अनुसार एंबुलेंस की मदद से फंसे लोगों को निकालने का प्रयास जारी हैं।  लगातार फायर ब्रिगेड से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए है। सीएम मोहन यादव ने प्रशसन को कड़े निर्देश जारी किए है। साथ ही मृतक और घायलों को सहायता राशि देने का ऐलान किया है। 

आपको बता दें कि एक से डेढ़ साल पहले भी फटाका फैक्ट्री में आग लगी थी। जिसके कारण कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी थी। प्रशासन ने उस वक्त भी फैक्ट्री संचालक सोमेश अग्रवाल राजू के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की थी। वह हमेशा प्रशासन की मिली भगत से ही अपनी फैक्ट्री चलाते हुए आ रहा है। फटाका फैक्ट्री संचालक के द्वारा घर-घर बारूद दिया जाता था ताकि वहां घर पर बैठकर फटाका बना सके।

पटाखा फैक्ट्री में जिस दिन आग लगी थी उसे दिन भी 80 से 100 लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे फैक्ट्री संचालक के द्वारा मजदूरों के लिए कोई भी सुविधा नहीं थी जिससे कि वह अपनी जान बचाकर भाग सके। पूर्व में भी पटखा संचालक राजू अग्रवाल के खिलाफ में शिकायत की गई थी, इसके बाद भी प्रशासन ने कोई एक्शन नहीं लिया। अगर प्रशासन एक्शन लेता तो आज इतनी बड़ी घटना नहीं होती।

हरदा शहर में फैक्ट्री में लगने से पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है। एंबुलेंस की मदद से घायल लोगों को हरदा से भोपाल एंबुलेंस से लाया जा रहा है। वही कुछ घायलों को जिला चिकित्सालय में ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। 

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी