खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों के खिलाफ कटनी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने सात साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी संतोष उर्फ मोटा चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने लंबे समय से फरार स्थाई वारंटियों की पतासाजी कर उनकी त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी हेडक्वार्टर रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर फरार वारंटियों की तलाश तेज की गई।विशेष टीम ने लगातार की तलाशवरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़वारा उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय ने विशेष टीम गठित कर फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार क्षेत्र में भ्रमण और पतासाजी कराई। इसी दौरान पुलिस को न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 148/18 एवं थाना बड़वारा के अपराध क्रमांक 364/18, धारा 457, 380 भादवि में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी संतोष उर्फ मोटा चौधरी पिता मवासी चौधरी, निवासी ग्राम बड़वारा के संबंध में सूचना मिली।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार स्थाई वारंटी को 29 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय कटनी में पेश किया गया।इनकी रही अहम भूमिकापूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक पवनराज एवं आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी की विशेष भूमिका रही।पुलिस का संदेश साफ है—लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की अब खैर नहीं, पुलिस उनकी तलाश कर कानून के शिकंजे तक पहुंचा रही है।
7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा स्थाई वारंटी गिरफ्तार, बड़वारा पुलिस ने धर दबोचा
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया







