झाबुआ, नावेद रजा/खबर डिजिटल/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने प्रदेशभर में सोमवार देर रात आईपीएस अधिकारियों के व्यापक स्तर पर तबादले किए। प्रशासन द्वारा जारी पहली सूची में 20 और दूसरी सूची में 30 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।इन तबादलों में झाबुआ एसपी पद्मविलोचन शुक्ला भी शामिल हैं। उन्हें झाबुआ से हटाकर एसपी रेल इंदौर नियुक्त किया गया है। वहीं झाबुआ की कमान अब भापुसे 2012 बैच के अधिकारी शिवदयाल संभालेंगे, जो फिलहाल सेनानी 14वीं बटालियन ग्वालियर के पद पर कार्यरत थे।
प्रदेश में तबादलों की बड़ी सूची:झाबुआ में शिवदयाल नए एसपी
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









