बाइक की टंकी पर जैकेट के नीचे छिपाकर ले जा रहा था गांजा, पुलिस ने दबोचा​कोतवाली पुलिस की कार्यवाही: सवा किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बाइक की टंकी पर जैकेट के नीचे छिपाकर ले जा रहा था गांजा, पुलिस ने दबोचा​कोतवाली पुलिस की कार्यवाही: सवा किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बाइक की टंकी पर जैकेट के नीचे छिपाकर ले जा रहा था गांजा, पुलिस ने दबोचा
​कोतवाली पुलिस की कार्यवाही: सवा किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
​कटनी – पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कैलवारा बायपास के पास घेराबंदी कर बाइक से गांजे की तस्करी कर रहे एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सवा किलो गांजा और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
​संदेह होने पर हुई तलाशी
जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार को कैलवारा बायपास और भिलाई मोड़ के आसपास पैट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान भिलाई मोड़ के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल पर बैठा दिखाई दिया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की, तो वह घबराने लगा। संदेह होने पर जब मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई, तो टंकी पर जैकेट से ढकी हुई एक सफेद तौलिया की गठरी मिली, जिसमें खाकी टेप से लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।
​आरोपी पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पकड़े गए आरोपी की पहचान रविन्द्र बर्मन (40 वर्ष), निवासी ग्राम पड़वई, थाना बड़वारा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर गवाहों की उपस्थिति में गांजे का वजन कराया, जो कुल 1.228 किलोग्राम पाया गया। बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 13 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 16/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
​इनकी रही मुख्य भूमिका
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी राखी पाण्डेय, उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह, आरक्षक अजय प्रताप सिंह, अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह, सतीश सिंह, हरिओम सिंह, रोहित सिंह और लुटेश प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 7 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 8 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 9 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

बाइक की टंकी पर जैकेट के नीचे छिपाकर ले जा रहा था गांजा, पुलिस ने दबोचा​कोतवाली पुलिस की कार्यवाही: सवा किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल | Khabar Digital | Khabar Digital