लाल आतंक पर करारा प्रहार, नक्सली इलाकों में सुरक्षा बलों का कैंप

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

लाल आतंक पर करारा प्रहार, नक्सली इलाकों में सुरक्षा बलों का कैंप

सुकमा/नवीन कश्यप/खबर डिजिटल/ कभी माओवादियों के कोर जोन के रूप में कुख्यात सुकमा जिले का सुदूर ग्राम वंजलवाही आज विकास और विश्वास की नई कहानी लिख रहा है। छत्तीसगढ़ शासन की 'नियद नेल्ला नार' यानी हम सबका गांव, हमारा गांव योजना के तहत यहां जिला पुलिस प्रशासन और सुरक्षा बलों ने नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित किया है। यह केवल एक कैंप नहीं, बल्कि दशकों से नक्सल हिंसा से जूझ रहे इस क्षेत्र के लिए शांति और विकास की नई सुबह है।

चुनौती को सुरक्षा बलों ने किया पार
वनों और पहाड़ियों से घिरे वंजलवाही तक पहुँचना सुरक्षा बलों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। लगातार बारिश और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने हिम्मत और जज़्बे के साथ इस मिशन को पूरा किया। माओवादियों के कोर क्षेत्र में इस प्रकार का कैंप स्थापित करना एक बड़ी रणनीतिक उपलब्धि मानी जा रही है। इस कैंप की स्थापना से अब कोंटा-गोलापल्ली-किस्टाराम मार्ग सीधा जुड़ गया है, जिससे क्षेत्र की दूरी घटकर आधी हो गई है। इससे न केवल सुरक्षा बलों की पहुँच और गश्त आसान होगी, बल्कि ग्रामीणों को भी अब सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पीडीएस दुकानें और मोबाइल कनेक्टिविटी जैसी बुनियादी सुविधाएं अब इस क्षेत्र में विस्तार पा सकेंगी।

https://khabardigital.com/chhattisgarh/gariyaband-school-encroachment-children-studying-under-tree/

24 नए सुरक्षा कैंप किए स्थापित
पुलिस प्रशासन के अनुसार, यह कदम माओवादियों के विरुद्ध एक बड़ी रणनीतिक जीत है। वंजलवाही में सुरक्षा कैंप की स्थापना बस्तर के उस अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत वर्ष 2024 से अब तक 20 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें टेकलगुड़ेम, पुलनपाड़, लखापाल, मेटागुड़ेम, नागाराम और अब वंजलवाही जैसे अत्यंत संवेदनशील इलाके शामिल हैं।इन कैंपों की स्थापना के बाद से सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन की प्रक्रिया तेज हुई है। वर्ष 2024 से अब तक 518 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, 64 माओवादी मारे गए और 451 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। यह आंकड़े इस बात का सबूत हैं कि सुकमा अब भय से विश्वास और बंदूक से विकास की ओर अग्रसर है।

एसपी सुकमा किरण चव्हाण ने दी जानकारी
उन्होंने बताया कि वंजलवाही में नवीन सुरक्षा कैंप की स्थापना नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक अहम कदम है। यह केवल सुरक्षा की दृष्टि से नहीं, बल्कि विकास और विश्वास की बहाली का प्रतीक भी है। हमारा लक्ष्य है कि हर ग्रामीण तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी सुविधाएँ पहुँचें। आने वाले समय में यह इलाका शांति और समृद्धि का उदाहरण बनेगा। आईजी बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., डीआईजी दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, एएसपी (ऑप्स) रोहित शाह और एएसपी अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में सुरक्षा बलों ने इस चुनौतीपूर्ण मिशन को अंजाम दिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस