पूर्व PM इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि.. कांग्रेस नेता मुकेश पटेल ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

पूर्व PM इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि.. कांग्रेस नेता मुकेश पटेल ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण

आलीराजपुर/संजय वाणी/खबर डिजिटल/ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शुक्रवार को विश्वभर मे लोहा मनवाने वाली और भारत की प्रथम महिला पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहीद दिवस और लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप मे मनाई गईं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मुकेश पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

'जब तक सुरज चांद रहेगा, इंदिरा तेरा नाम रहेगा'
कांग्रेस नेताओं ने बस स्टैण्ड चौराहे स्थित प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। नेताओ ने स्व. इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सपनों को साकार करने एवं राष्ट्रीय एकता का संकल्प दोहराया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जब तक सूरज चांद रहेगा, इंदिरा तेरा नाम रहेगा, इंदिरा गांधी अमर रहे जैसे नारों से बस स्टेण्ड चौराहा गूंजायमान हो गया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/sagar-property-sale-investigation-hindu-families-migration-case/

कांग्रेस नेता मुकेश पटेल ने दी श्रद्धांजलि
पुष्पांजली सभा में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश पटेल ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि पूरा देश इंदिराजी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो के लिए सदैव कृतज्ञ रहेगा, देशहित मे दिए गए योगदान ओर बलिदान को देश कभी भूल नही सकता है। उन्होंने देश की एकता ओर अखंडता के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर शहादत दे दी। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनका नेतृत्व उनके कार्यकाल की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में है। युद्ध के परिणामस्वरूप बांग्लादेश का निर्माण हुआ, जिसने वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को मजबूत किया और भारत के कूटनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण को चिह्नित किया गया।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संतोषीलाल जेन, खुर्शीद अली दिवान, सुरेश सारडा, कमलेश पचाया, समरथमल राठौड़, डॉ. एएम शेख, मंसूर मंर्चेंट, मुकेश गुप्ता, संजय चौहान, प्रदीप रावत, धनसिंह चौहान, किशन मंडलोई,अरविंद पटेल, ईरफान मंसूरी सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसी नेता ओर कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

पूर्व PM इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि.. कांग्रेस नेता मुकेश पटेल ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण | Khabar Digital | Khabar Digital