Railway News: ट्रेन में चोरी हुई तो अटेंडर भी बनेगा आरोपी… रेलवे पुलिस मुख्यालय ने जारी किया सर्कुलर

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Railway News: ट्रेन में चोरी हुई तो अटेंडर भी बनेगा आरोपी… रेलवे पुलिस मुख्यालय ने जारी किया सर्कुलर

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ ट्रेनों के एसी कोच में यात्रियों के सामान की चोरी की घटनाओं को लेकर रेलवे ने अब सख्त रुख अपनाया है। रेल पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, एसी कोच में चोरी की घटना होने पर संबंधित कोच अटेंडर की भूमिका की भी अनिवार्य रूप से जांच की जाएगी और परिस्थितियों के आधार पर उसे आरोपी बनाया जा सकेगा। रेलवे पुलिस का तर्क है कि एसी कोच में तैनात अटेंडर की जिम्मेदारी केवल यात्रियों की सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे कोच की निगरानी और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े दायित्व भी निभाने होते हैं। ऐसे में ड्यूटी के दौरान चोरी की घटना सामने आने पर अटेंडर की भूमिका जांच के दायरे में आना स्वाभाविक है।

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं
एसी कोच में पिछले कुछ समय से लगातार चोरी के मामले सामने आने के बाद रेलवे पुलिस मुख्यालय ने यह कदम उठाया है। जांच के दौरान कुछ मामलों में कोच अटेंडरों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। इसी के चलते अब चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अटेंडरों की जवाबदेही तय करने की तैयारी की गई है।

विदिशा में तीन साल में 116 मामले
विदिशा जीआरपी थाने के आंकड़े रेलवे में बढ़ती चोरी की घटनाओं की तस्वीर सामने रखते हैं। यहां पिछले तीन वर्षों में 116 चोरी के मामले दर्ज किए गए। इनमें बड़ी संख्या एसी कोच से जुड़ी घटनाओं की बताई जा रही है। इसके मुकाबले स्लीपर और जनरल कोच में चोरी के मामले अपेक्षाकृत कम रहे।

Railway News: ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम की सफल कमीशनिंग

ग्वालियर में दो साल में तीन गुना बढ़े केस
ग्वालियर जीआरपी क्षेत्र में भी एसी कोच में चोरी के मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2022 में 109, वर्ष 2023 में 129 और वर्ष 2024 में 334 चोरी के मामले सामने आए। इस तरह दो वर्षों के दौरान मामलों की संख्या में करीब तीन गुना तक बढ़ोतरी हुई।

वन्यजीव तस्करी में भी सामने आई थी अटेंडर की भूमिका
रेलवे में अटेंडरों की भूमिका को लेकर सवाल पहले भी उठ चुके हैं। इसी साल फरवरी में रेल नेटवर्क के जरिए वन्यजीव तस्करी के एक मामले का खुलासा हुआ था। इस प्रकरण में एक ट्रेन कोच अटेंडर को मुख्य आरोपी बनाया गया था। उसके पास से दो बैगों में छिपाकर रखे गए 311 जीवित दुर्लभ और प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए बरामद किए गए थे। इसके अलावा यात्रियों के सामान की चोरी से जुड़े कुछ मामलों की जांच में भी अटेंडरों की भूमिका संदिग्ध सामने आने का दावा किया गया है।

MP Weather Report: मप्र में फिर तेज होगी बारिश, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
डीजी रेल राजाबाबू सिंह ने कहा कि ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा जीआरपी की प्राथमिकता है। एसी कोच में चोरी होने की स्थिति में अब अटेंडर की भूमिका की जांच जरूरी होगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिम्मेदारी तय करना आवश्यक है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। रेलवे पुलिस के इस कदम से अब एसी कोच में तैनात अटेंडरों की जिम्मेदारी और जवाबदेही दोनों बढ़ने की संभावना है।

Special News: दतिया की सियासत में नया सितारा, ज्योत्सना लक्खा टिलवानी… उपचुनाव में महिला, सिंधी वोटर्स में लगाई बड़ी सेंध!

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Railway News: ट्रेन में चोरी हुई तो अटेंडर भी बनेगा आरोपी… रेलवे पुलिस मुख्यालय ने जारी किया सर्कुलर | Khabar Digital | Khabar Digital