डिंडौरी में साइकिल से दफ्तर पहुंचे अपर कलेक्टर, एसडीएम ने चलाई ई-स्कूटी

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

डिंडौरी में साइकिल से दफ्तर पहुंचे अपर कलेक्टर, एसडीएम ने चलाई ई-स्कूटी

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडोरी, बढ़ते प्रदूषण और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती खपत के बीच डिंडौरी जिला प्रशासन ने ऊर्जा संरक्षण की दिशा में एक बेहद सराहनीय और अभिनव पहल की शुरुआत की है। भारत सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए और कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के कुशल मार्गदर्शन में जिले के शीर्ष अधिकारियों ने खुद पर्यावरण-अनुकूल साधनों का उपयोग कर आम जनता को एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश दिया है।

​इस मुहिम के तहत एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब जिले के अपर कलेक्टर जेपी यादव अपने सरकारी वाहन को छोड़कर साइकिल से कार्यालय पहुंचे। वहीं, एसडीएम रामबाबू देवांगन भी ईंधन की बचत का संदेश देते हुए इलेक्ट्रिक स्कूटी से दफ्तर आए। अधिकारियों को इस सादगी और पर्यावरण के प्रति सजग रूप में देखकर आम जनता और कर्मचारी बेहद प्रभावित हुए। अधिकारियों ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे बाजार जाने या कम दूरी के काम के लिए साइकिल, पैदल चलने या ई-वाहनों को प्राथमिकता दें।

​सरकारी गाड़ियों के बेजा इस्तेमाल पर लगी रोक, लागू होगी 'वाहन साझा प्रणाली'

​कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने सरकारी संसाधनों के अपव्यय को रोकने के लिए कड़े नियम लागू किए हैं। अब शासकीय वाहनों का उपयोग केवल बेहद जरूरी और आधिकारिक कार्यों के लिए ही किया जा सकेगा। अनावश्यक रूप से गाड़ियों को दौड़ाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है।

​ईंधन की खपत को आधा करने के लिए प्रशासन ने निम्नलिखित विशेष नियम बनाए हैं, यदि एक से अधिक अधिकारियों को एक ही दिशा में या एक ही बैठक में जाना है, तो वे अलग-अलग गाड़ियों के बजाय एक ही वाहन में सफर करेंगे।अधिकारियों की आपसी बैठकों के लिए अब यात्रा करने की जरूरत को कम किया जाएगा और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से संवाद को बढ़ावा दिया जाएगा।

सरकारी वाहनों की नियमित सर्विसिंग, टायरों में सही हवा का दबाव और किसी का इंतजार करते समय गाड़ी का इंजन बंद रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

​कागज और बिजली की बचत के लिए अब सभी शासकीय कार्यालयों में डिजिटल फाइलिंग और ई-ऑफिस प्रणाली को पूरी तरह लागू किया जा रहा है। इससे न केवल फाइलों का काम तेजी से होगा, बल्कि पर्यावरण की भी रक्षा होगी।
​जिला प्रशासन इस मुहिम को सिर्फ सरकारी दफ्तरों तक सीमित नहीं रखना चाहता, बल्कि इसे एक जन-आंदोलन बनाने की तैयारी में है। “ईंधन बचाओ-पर्यावरण बचाओ” अभियान के तहत जल्द ही ​जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। ​ग्राम पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऊर्जा संरक्षण का संदेश पहुंचाया जाएगा।

​"ऊर्जा और पर्यावरण का संरक्षण केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी का एक बड़ा सामाजिक दायित्व है। हमारे छोटे-छोटे प्रयास, जैसे लाल बत्ती पर इंजन बंद करना या कम दूरी के लिए साइकिल का इस्तेमाल करना, भविष्य के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने में बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं।" — अंजू पवन भदौरिया, कलेक्टर, डिंडौरी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस