क्या अब जागा प्रशासन? खनिज माफिया पर शिकंजा कसने के बड़े दावे, रात में भी छापों की तैयारी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

क्या अब जागा प्रशासन? खनिज माफिया पर शिकंजा कसने के बड़े दावे, रात में भी छापों की तैयारी

माफिया पर शिकंजा कसने के बड़े दावे, रात में भी छापों की तैयारी

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर कटनी-- वर्षों से जिले में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना नंबर प्लेट दौड़ते वाहनों पर उठते सवालों के बीच अब जिला प्रशासन ने खनिज माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है। कलेक्टर आशीष तिवारी की अध्यक्षता में हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक में स्पष्ट संकेत दिए गए कि अब अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर चौतरफा प्रहार होगा

बैठक में अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए कि केवल कागजी कार्रवाई से काम नहीं चलेगा।

ऐसी कार्रवाई हो जो नियम तोड़ने वालों में खौफ पैदा करे। प्रशासन ने रात के अंधेरे में भी संयुक्त टीमों की सरप्राइज रेड, ई-चेक पोस्टों पर कड़ी निगरानी और संवेदनशील खदानों की लगातार मॉनिटरिंग का फैसला लिया है।

स्टॉक की होगी पड़ताल, फर्जीवाड़े पर लगेगा ब्रेक?

खनिज भंडारण अनुज्ञप्तियों में दर्ज स्टॉक का मौके पर भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। ऑनलाइन रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक का मिलान होगा। नए भंडारण लाइसेंस के लिए वैध खनिज स्रोत, भूस्वामी की सहमति और आईबीएम का मिनरल ट्रेडिंग लाइसेंस अनिवार्य किया गया है।ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट वाहनों पर सख्ती

अब क्षमता से अधिक खनिज ढोने वाले और बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।नियमों का उल्लंघन मिलने पर वाहन जब्त कर राजसात की कार्रवाई की जाएगी।

शिकायत मिलते ही छापा

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन या भंडारण की शिकायत मिलते ही संयुक्त टीम मौके पर पहुंचेगी। कार्रवाई अचानक होगी ताकि अवैध कारोबार में शामिल लोगों को बच निकलने का अवसर न मिले।

बड़े सवाल अब भी बरकरार हालांकि प्रशासन की यह सख्ती स्वागत योग्य है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब लंबे समय से अवैध खनन, ओवरलोडिंग और नियमों की अनदेखी की शिकायतें सामने आती रही हैं, तब अब तक प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो सकी? क्या इस बार अभियान केवल बैठकों और निर्देशों तक सीमित रहेगा, या वास्तव में खनिज माफिया पर निर्णायक प्रहार होगा?

अब जिले की निगाहें प्रशासन की घोषणाओं पर नहीं, बल्कि जमीन पर दिखने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि रात के अंधेरे में भी छापे और राजसात की कार्रवाई लगातार हुई, तभी यह अभियान अपनी वास्तविक सफलता साबित कर सकेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी