पुणे, इंदौर और उज्जैन का इतिहास कई मायनों में समान : डॉ मोहन यादव

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

पुणे, इंदौर और उज्जैन का इतिहास कई मायनों में समान : डॉ मोहन यादव

खबर डिजिटल/ भोपाल : पुणे में आयोजित "पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर और उनका जनकल्याणकारी सुशासन" विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहिल्याबाई होल्कर के महान योगदान और उनकी प्रशासनिक कुशलता की सराहना की। मुख्यमंत्री ने पुणे की ऐतिहासिक महिमा का वर्णन करते हुए इसे शिवाजी महाराज और बाल गंगाधर तिलक जैसे महान नेताओं से जुड़े इतिहास का केंद्र बताया।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पुणे, इंदौर और उज्जैन का इतिहास कई मायनों में समान है और इनका गौरवशाली अतीत इन्हें एक विशिष्ट स्थान प्रदान करता है। उन्होंने महाकाल मंदिर के निर्माण और काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का उल्लेख किया, जो अहिल्याबाई होल्कर की दूरदर्शिता और प्रशासनिक कौशल का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मुगल सत्ता के समय में भी इन मंदिरों का निर्माण संभव हो सका क्योंकि अहिल्याबाई ने इन्हें देवस्थान के रूप में पुनः स्थापित किया।

मुख्यमंत्री ने अहिल्याबाई होल्कर की प्रशासनिक कुशलता का विशेष रूप से उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने समाज के सभी वर्गों को एक साथ लाने और उनके जीवन में सुधार लाने के प्रयास किए। उन्होंने रानी दुर्गावती, रानी अवंती बाई, और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं को भी याद किया, जिन्होंने अपने साहस और बलिदान से मध्य प्रदेश की महिमा को बढ़ाया।

डॉ. मोहन यादव ने अंत में कहा कि इन सभी वीरांगनाओं में अहिल्याबाई होल्कर का स्थान सूर्य के समान है, जिनका जनकल्याणकारी शासन और सेवा भावना अद्वितीय था। उन्होंने अहिल्याबाई को नमन करते हुए उनके द्वारा स्थापित मूल्यों और उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

पुणे, इंदौर और उज्जैन का इतिहास कई मायनों में समान : डॉ मोहन यादव | Khabar Digital | Khabar Digital