AIIMS Bhopal में इलाज हुआ और भी आसान… अब WhatsApp पर मिलेंगी 8 जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

AIIMS Bhopal में इलाज हुआ और भी आसान… अब WhatsApp पर मिलेंगी 8 जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ एम्स भोपाल में इलाज से जुड़ी कई जरूरी प्रक्रियाओं को अब पहले से ज्यादा आसान बनाया जा रहा है। मरीजों को डॉक्टर से मिलने का समय लेने, जांच रिपोर्ट हासिल करने या अस्पताल की विभिन्न सेवाओं की जानकारी के लिए बार-बार अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी। एम्स भोपाल ने ‘एम्स भोपाल व्हाट्सऐप-स्वास्थ्य सेवाएं’ नाम से नई डिजिटल सुविधा शुरू की है। इस सेवा का पब्लिक टेस्टिंग वर्जन आम लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसकी खास बात यह है कि मरीजों को इसके लिए किसी नए मोबाइल एप को डाउनलोड करने या अलग-अलग वेबसाइट और पोर्टल पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं सीधे WhatsApp के माध्यम से हासिल की जा सकेंगी।

एक WhatsApp पर कई स्वास्थ्य सुविधाएं
एम्स प्रबंधन की इस पहल का उद्देश्य मरीजों के लिए अस्पताल से जुड़ी रोजमर्रा की प्रक्रियाओं को सरल बनाना है। मरीज WhatsApp के जरिए डॉक्टर की उपलब्धता और संबंधित विभाग में खाली स्लॉट की जानकारी देखकर अपॉइंटमेंट बुक कर सकेंगे। सके साथ ही मरीज अपनी आभा (ABHA) आईडी बनाने या उसे अस्पताल की सेवाओं से लिंक करने की सुविधा का भी उपयोग कर सकेंगे। इससे स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से व्यवस्थित रखने में मदद मिलेगी।

MP News: मध्यप्रदेश के इस जिले में आई नेपाल जैसी बाढ़… सांसद ने की मुख्यमंत्री से चर्चा

घर बैठे मिल सकेगी जांच रिपोर्ट
नई डिजिटल सेवा के जरिए मरीज अपनी लैब और अन्य डायग्नोस्टिक जांचों की रिपोर्ट WhatsApp पर देख सकेंगे। रिपोर्ट को डिजिटल रूप से प्राप्त करने और डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इससे रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल पहुंचने की परेशानी कम होगी।अस्पताल से छुट्टी के दौरान मिलने वाला डिस्चार्ज समरी तथा संस्थान की ओर से जारी किए जाने वाले जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र भी WhatsApp के माध्यम से प्राप्त किए जा सकेंगे।

24 घंटे उपलब्ध रहेगी सुविधा
एम्स भोपाल की यह डिजिटल सेवा 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहने की योजना के साथ शुरू की गई है। मरीज अपनी सुविधा के अनुसार कहीं से भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।इसके अलावा बाह्य रोगी विभाग (OPD) और मरीजों से जुड़ी अन्य जरूरी सुविधाओं की जानकारी भी इसी माध्यम से हासिल की जा सकेगी।

अस्पताल में भीड़ और कतार कम करने पर जोर
एम्स प्रबंधन के मुताबिक, WhatsApp आधारित इस व्यवस्था से मरीजों को छोटी-छोटी प्रक्रियाओं के लिए अस्पताल आने की आवश्यकता कम होगी। इससे अस्पताल में अनावश्यक भीड़ और लंबी कतारों को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही मरीजों का समय बचेगा और स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच अधिक सुविधाजनक हो सकेगी। यह पहल कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. नरेन्द्र कोतवाल (सेवानिवृत्त) के निर्देशन में शुरू की गई है। एम्स ने इस व्यवस्था को ‘एक WhatsApp, सभी स्वास्थ्य सेवाएं’ की अवधारणा के तौर पर विकसित किया है।

मध्यप्रदेश के दो कांग्रेस नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी… एमपी कांग्रेस ने दी शुभकामनाएं

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

AIIMS Bhopal में इलाज हुआ और भी आसान… अब WhatsApp पर मिलेंगी 8 जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं | Khabar Digital | Khabar Digital