Ajab Gajab MP: सबसे बड़ी ग्राम पंचायत 5 साल से सचिव विहीन, पूरा जिम्मा PCO पर, लगे भ्रष्टाचार के आरोप

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

Ajab Gajab MP: सबसे बड़ी ग्राम पंचायत 5 साल से सचिव विहीन, पूरा जिम्मा PCO पर, लगे भ्रष्टाचार के आरोप

सिवनी/खबर डिजिटल/संतोष वन्देवार/ Ajab Gajab MP: सिवनी जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कान्हीवाड़ा इन दिनों विकास कार्यों के लिए नहीं, बल्कि प्रशासनिक मनमानी और भ्रष्टाचार के अजीबोगरीब मामलों को लेकर सुर्खियों में है। चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले 5 वर्षों से इस महत्वपूर्ण ग्राम पंचायत में कोई स्थाई सचिव ही तैनात नहीं है। पूरा जिम्मा PCO (पंचायत समन्वयक अधिकारी) रामकुमार सूर्यवंशी के कंधों पर है। आलम यह है कि नियमों को ताक पर रखकर पंचायत में ऐसे-ऐसे खेल खेले जा रहे हैं, जिससे जनता में भारी आक्रोश है।

नियमों की धज्जियां पंचों के बिना प्रस्ताव के बना दी ₹3,37,000 की 'रोड के ऊपर रोड'

ग्राम पंचायत कान्हीवाड़ा में वित्तीय अनियमितताओं का एक बड़ा मामला सामने आया है। नियमों के मुताबिक किसी भी निर्माण कार्य के लिए पंचायत बॉडी या पंचों का प्रस्ताव अनिवार्य होता है। लेकिन यहाँ PCO की 'बल्ले-बल्ले' का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बिना किसी पंच प्रस्ताव के 3 लाख 37 हजार रुपये की लागत से पुरानी रोड के ऊपर ही नई रोड सैंक्शन कर बना दी गई।

कागजों पर नाली, जमीन पर गायब फिर भी लग रहे बिल

भ्रष्टाचार की कहानी यहीं खत्म नहीं होती। इस ₹3,37,000 की सड़क निर्माण के साथ तकनीकी मापदंडों के अनुसार नाली का निर्माण भी होना था। मौके पर नाली का नामोनिशान तक नहीं है लेकिन इसके बावजूद नाली निर्माण के बिल धड़ल्ले से लगाए जा रहे हैं। सरकारी राशि का यह खुला दुरुपयोग PCO की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

जनता बेहाल, वार्ड तरस रहे

एक तरफ कागजों पर बिना प्रस्ताव के लाखों के वारे-न्यारे हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कान्हीवाड़ा के कई वार्ड आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। कई मोहल्लों में न तो चलने के लिए पक्की सड़कें हैं और न ही जल निकासी के लिए नालियां।

कान्हीवाड़ा की जनता से 'माय-मौसी' का व्यवहार

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि PCO रामकुमार सूर्यवंशी द्वारा कान्हीवाड़ा की जनता के साथ 'माय-मौसी' व्यवहार किया जा रहा है। चहेते क्षेत्रों में बिना नियम-प्रक्रिया के काम हो रहे हैं, जबकि जरूरतमंद वार्डों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। 5 साल से एक ही अधिकारी के भरोसे चल रही इस सबसे बड़ी पंचायत के प्रति जिला प्रशासन की यह चुप्पी अब क्षेत्र में चर्चा और आक्रोश का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों ने अब इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और कान्हीवाड़ा में स्थाई सचिव की नियुक्ति की मांग की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Ajab Gajab MP: सबसे बड़ी ग्राम पंचायत 5 साल से सचिव विहीन, पूरा जिम्मा PCO पर, लगे भ्रष्टाचार के आरोप | Khabar Digital | Khabar Digital