थाना प्रभारी शिवराम तलवाले की पहल, 'पुलिस को चालान नहीं, हेलमेट चाहिए'

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

थाना प्रभारी शिवराम तलवाले की पहल, 'पुलिस को चालान नहीं, हेलमेट चाहिए'

Alirajpur News: संजय वाणी/खबर डिजिटल/ जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर नागरिकों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देश पर थाना चंद्रशेखर आज़ाद नगर में 'पुलिस को चालान नहीं, हेलमेट चाहिए' अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी शिवराम तलवाले ने किया। उनके मार्गदर्शन में पुलिस स्टाफ ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया, यातायात नियमों की जानकारी दी और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व पर जोर दिया।

हेलमेट बैंक बनाने का दिखा असर
अभियान के दौरान स्थानीय समाजसेवियों, व्यापारियों और नागरिकों के सहयोग से जरूरतमंद वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि 'पुलिस का उद्देश्य चालान करना नहीं, बल्कि लोगों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।'

थाना प्रभारी शिवराम तलवाले ने कहा
टीआई तलवाले ने कहा कि 'यह अभियान एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। हमारा मकसद लोगों को चालान से डराना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। हर व्यक्ति की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए हेलमेट पहनना सभी की जिम्मेदारी है।' उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों, बाजारों और मुख्य सड़कों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/alirajpur-police-distributes-helmets/

लोगों को किया आगाह
पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को बताया कि हेलमेट केवल कानूनी आवश्यकता नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा करने वाला कवच है। दुर्घटनाओं में ज्यादातर मौत सिर में गंभीर चोट के कारण होती हैं, जिन्हें हेलमेट पहनकर टाला जा सकता है। वहीं स्थानीय समाजसेवी संगठनों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने इस जनहित अभियान की सराहना की और भविष्य में भी पुलिस के साथ मिलकर ऐसे कार्यक्रमों में सहयोग देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी शिवराम तलवाले समेत पुलिस स्टाफ, समाजसेवी, व्यापारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

थाना प्रभारी शिवराम तलवाले की पहल, 'पुलिस को चालान नहीं, हेलमेट चाहिए' | Khabar Digital | Khabar Digital