Alirajpur News: ‘चलो पंचायत की ओर’ अभियान से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Alirajpur News: ‘चलो पंचायत की ओर’ अभियान से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प

आलीराजपुर/कुलदीप खराड़ीया/खबर डिजिटल/ युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक एवं ‘चलो पंचायत की ओर’ अभियान का आयोजन पुष्पराज पटेल के नेतृत्व में पटेल फॉर्म हाउस, बोरखड़ में किया गया। अभियान का उद्देश्य पंचायत स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना, युवाओं को सक्रिय रूप से जोड़ना तथा आमजन की समस्याओं को सीधे नेतृत्व तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव सीबी चौहान, प्रदेश महासचिव चेतन चौधरी और जिला प्रभारी अरुण गुर्जर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

युवा कांग्रेस जनता की आवाज – महेश पटेल
आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा से जनता की आवाज रही है। उन्होंने बताया कि ‘चलो पंचायत की ओर’ अभियान के माध्यम से गांव-गांव जाकर युवाओं को जागरूक किया जाएगा और पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

गांवों और पंचायतों में ही कांग्रेस की असली ताकत – विधायक सेना महेश पटेल
जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत गांवों और पंचायतों में है। उन्होंने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। साथ ही भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/congress-accuses-bjp-of-voter-list-manipulation-in-alirajpur/

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देगा अभियान – सीबी चौहान
प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव सीबी चौहान ने कहा कि ‘चलो पंचायत की ओर’ अभियान कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है और आने वाले समय में युवा कांग्रेस निर्णायक भूमिका निभाएगी।

पंचायत स्तर की मजबूती से ही चुनावी सफलता – चेतन चौधरी
प्रदेश महासचिव चेतन चौधरी ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर मजबूत कार्यकारिणी ही कांग्रेस की चुनावी सफलता की नींव होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने और संघर्ष की राजनीति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन सोनू वर्मा ने किया। अंत में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक में सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया कि ‘चलो पंचायत की ओर’ अभियान को जिले की प्रत्येक पंचायत तक पहुंचाया जाएगा, जिससे कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/jobat-mla-sena-mahesh-patel-inaugurates-electric-dp-umda-village/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Alirajpur News: ‘चलो पंचायत की ओर’ अभियान से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प | Khabar Digital | Khabar Digital