Singhar VS Mohan: MP विधानसभा में नारी शक्ति पर आर-पार, आमने-समाने सिंघार-मोहन

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Singhar VS Mohan: MP विधानसभा में नारी शक्ति पर आर-पार, आमने-समाने सिंघार-मोहन

Singhar VS Mohan: मध्यप्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र महिला आरक्षण के मुद्दे पर हंगामेदार रहा। सदन में चर्चा के दौरान जहां विपक्ष ने आरक्षण की समय-सीमा और शर्तों पर सरकार को घेरा, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस के इतिहास पर सवाल उठाते हुए उसे वंशवाद और अधिकारों की चोरी के लिए जिम्मेदार ठहराया।

उमंग सिंघार के सवाल

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने चर्चा की शुरुआत करते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब बात आधी आबादी की है, तो 33 फीसदी तक सीमित क्यों? महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए। आरक्षण के लिए 2029 का इंतजार क्यों? इसे आज से ही लागू क्यों नहीं किया जा रहा? परिसीमन और जनगणना की शर्तें महज बहाना हैं। सरकार ऑनलाइन सर्वे करा ले, प्रदेश की महिलाएं आज ही आरक्षण चाहती हैं। मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल में अभी 33 फीसदी महिलाओं को जगह देकर मिसाल पेश क्यों नहीं करते? उन्होंने कहा कि अगर सरकार गंभीर है, तो संसद का विशेष सत्र बुलाए, पूरा विपक्ष समर्थन करेगा।

मुख्यमंत्री का पलटवार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेता प्रतिपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेस की नीतियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 80 सालों से बहनों के साथ भेदभाव कर रही है। 1928 से अब तक कांग्रेस सिर्फ बातें करती रही, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं किया। बिना संविधान संशोधन और परिसीमन के इसे लागू करना तकनीकी रूप से संभव नहीं है। विपक्ष साथ आए और संशोधन में सहयोग करे। सीएम ने कहा कि महिलाओं का वर्चस्व बढ़ेगा तो राजनीति में वंशवाद की नींव हिल जाएगी, इसीलिए कांग्रेस 'बांटो और राज करो' की नीति पर चल रही है। उन्होंने बताया कि परिसीमन के बाद लोकसभा में सीटें बढ़कर 850 और विधानसभा में 230 से बढ़कर 350 तक हो जाएंगी, जो महिलाओं को प्रतिनिधित्व देंगी।

संस्कृति बनाम चोरी

मुख्यमंत्री ने जहां भारतीय संस्कृति में देवी पूजन का हवाला देकर सरकार के महिला प्रेम को दर्शाया, वहीं विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के नाम पर केवल राजनीतिक सीढ़ी बनाना चाहती है। सिंघार ने खिलाड़ियों और बुजुर्ग महिलाओं को न्याय न मिलने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

38 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Singhar VS Mohan: MP विधानसभा में नारी शक्ति पर आर-पार, आमने-समाने सिंघार-मोहन | Khabar Digital | Khabar Digital