अधिकारियों-कर्मचारियों ने सीखी सकारात्मक सोच और आनंद का मंत्र….ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत स्थित मंगल भवन में अल्पविराम परिचय कार्यशाला का हुआ आयोजन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

अधिकारियों-कर्मचारियों ने सीखी सकारात्मक सोच और आनंद का मंत्र….ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत स्थित मंगल भवन में अल्पविराम परिचय कार्यशाला का हुआ आयोजन

खबर डिजिटल. अंकित झारिया.उमरियापान:-  शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आनंद की अनुभूति कराते हुए दैनंदिन जीवन में सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत स्थित मंगल भवन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं आनंद विभाग कटनी के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड स्तरीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जनपद सीईओ यजुवेंद्र कोरी, आनंद विभाग के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर अनिल कांबले, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. तेजसिंह केशवाल,विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्रा ने कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन-अर्चन के साथ किया। जनपद सीईओ यजुवेंद्र कोरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन की भागदौड़ में व्यक्तिगत, सार्वजनिक और सेवा कार्यों के बीच सामंजस्य बनाकर स्थायी आनंद प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता कर सकारात्मक सोच को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। जिला समन्वयक डॉ. तेजसिंह केशवाल ने इस पहल को रचनात्मक सोच विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर अनिल काम्बले और स्मृति करपते द्वारा जीवन का लेखा-जोखा तथा चिंता का दायरा एवं प्रभाव का दायरा जैसे सत्रों के माध्यम से व्यवहारिक जीवन में संतुलन बनाने और रचनात्मक सोच विकसित करने के उपाय बताए गए। लाइफ बॅलेन्स सीट और मनोरंजन गतिविधियां भी कराई।इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, कृषि, ग्रामीण आजीविका मिशन एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए। कार्यशाला के सफल संचालन में ब्लॉक समन्वयक बबीता शाह, अरविंद शाह,सेक्टर प्रभारी कोदुलाल हल्दकार, प्रकाशनाथ साहू,अंकित झारिया, सुरेश दुबे,सत्येंद्र सिंह,विपेन्द्र नामदेव, अंकित लोधी,रूपेन्द्र बर्मन, संदीप कुमार का विशेष सहयोग रहा।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी