“कटनी में बाबा साहब की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, मेधावी छात्रों और हितग्राहियों को मिला सम्मान”

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

“कटनी में बाबा साहब की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, मेधावी छात्रों और हितग्राहियों को मिला सम्मान”

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी -- 14 अप्रैलडॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कटनी के बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों और आमजन की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर तथा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर और नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार सहित अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।अपने संबोधन में विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए व्यक्ति को अपनी पहचान स्वयं बनानी पड़ती है। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर सम्मानपूर्वक आगे बढ़ सकता है। साथ ही उन्होंने आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताते हुए युवाओं को प्रेरित किया।वहीं कलेक्टर आशीष तिवारी ने डॉ. अंबेडकर के महिला सशक्तिकरण, समानता और संविधान निर्माण में योगदान को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है और हमें अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।कार्यक्रम में शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य चित्रा प्रभात द्वारा संविधान का वाचन किया गया, जबकि छात्रा कीर्ति चौधरी ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने देशभक्ति और सामाजिक संदेशों से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए।कार्यक्रम के अंत में विधायक एवं कलेक्टर द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को ऋण एवं अनुदान भी प्रदान किया गया। उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए छात्राओं को दो-दो हजार रुपये पुरस्कार देने कीघोषणा की

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

“कटनी में बाबा साहब की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, मेधावी छात्रों और हितग्राहियों को मिला सम्मान” | Khabar Digital | Khabar Digital