अमेठी: बारिश में मनरेगा श्रमिकों की फर्जी उपस्थिति दर्ज करने पर 13 पंचायत सचिवों और रोजगार सेवकों को नोटिस

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

अमेठी: बारिश में मनरेगा श्रमिकों की फर्जी उपस्थिति दर्ज करने पर 13 पंचायत सचिवों और रोजगार सेवकों को नोटिस

खबर डिजिटल/ अमेठी: मनरेगा योजना के तहत बारिश के दौरान श्रमिकों की फर्जी उपस्थिति दर्ज करना 13 पंचायत सचिवों और रोजगार सेवकों को भारी पड़ा है। लोकपाल के मामले को संज्ञान में लेने के बाद बीडीओ ने सभी को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर जवाब मांगा है।

घटना 27 और 28 सितंबर की है, जब मुसाफिरखाना ब्लॉक के अलग-अलग गांवों में बारिश के बावजूद 349 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की गई। इस अनियमितता के सामने आने पर लोकपाल ने उपायुक्त मनरेगा शेर बहादुर को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त ने सभी बीडीओ को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी।

सोमवार को बीडीओ ने गुन्नौर, भनौली, कनकपुर, बेसरा पश्चिम, नेवादा, कोछित, कोटवा, पिंडारा करनाई, पूरे मोहम्मद नेवजा, रंजीतपुर, रसूलाबाद, पलियाचंदापुर, और रुदौली में कार्यरत पंचायत सचिवों और रोजगार सेवकों को नोटिस जारी की। सभी से पूछा गया है कि बारिश के दौरान फर्जी फोटो अपलोड कर श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज क्यों की गई। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त मनरेगा शेर बहादुर ने बताया कि सभी बीडीओ की ओर से मामले की जांच जारी है, और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी