विश्व कल्याण और मानव कल्याण के लिए आज अमेठी ने रख दी नींव - डॉ चिन्मय पांड्या

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

विश्व कल्याण और मानव कल्याण के लिए आज अमेठी ने रख दी नींव - डॉ चिन्मय पांड्या

अमेठी/खबर डिजिटल/ संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए अमेठी में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित राष्ट्र जागरण दो सौ इक्यावन कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के चौथे दिन की शाम अमेठी चौबीस हजार दीपों से जगमगा उठी। देर रात तक चले इस कार्यक्रम से हर पहुंचने वाले के चेहरे पर उल्लास और नव निर्माण की मुस्कान और उत्साह दिखाई दे रहा था। हजारों की तादाद में यज्ञस्थल पर जमा भीड़ अमेठी में विकासात्मक बदलाव की गवाही दे रही थी।

शुक्रवार शाम से देर रात तक राष्ट्र जागरण को लेकर हुए दीप यज्ञ कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर जिले के आलाकमान अधिकारियों समेत मंत्री,विधायक सहित तमाम संगठनों के लोगों समेत हजारों लोगों ने दीप यज्ञ का हिस्सा बनकर राष्ट्र के उत्थान की कामना की। शुक्रवार शाम गायत्री परिवार की ओर से चौबीस हजार दीपों के साथ दीप यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे देव संस्कृति विश्व विद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के प्रति कुलपति एवं आज के विवेकानंद कहे जाने वाले डॉ चिन्मय पांड्या ने जन समूह को संबोधित किया।

डॉ चिन्मय पांड्या ने गायत्री मंत्र को महामंत्र बताते हुए कहा कि इस मंत्र में विशिष्ट शक्ति विद्यमान है। स्वाहा शब्द के अलग अलग अर्थ को बताते हुए कहा कि भगवान के सामने हम बिना किसी दबाव के अपनी इच्छा से बैठे हैं। उत्तर प्रदेश में अयोध्या,मथुरा,काशी के साथ अमेठी को भी नव युग निर्माण में जोड़ते हुए कहा कि विश्व कल्याण और मानव कल्याण के लिए अमेठी ने नींव रख दी । बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे प्रसिद्ध गीतकार और युवाओं की धड़कन मनोज मुंतशिर ने अमेठी में गायत्री शक्तिपीठ की नींव रखने वाले स्व० डॉ० सुरेंद्र प्रताप सिंह को याद करते हुए कहा कि उनके संकल्पों का सुखद परिणाम है कि आज अमेठी गायत्रीमय हो गया है । उन्होंने कहा कि भारत एक बार फिर विश्व गुरु बनेगा और उसकी आधारशिला पर स्वर्णिम अक्षरों में जिनका नाम लिखा है वो है पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य । कहा कि अमेठी की धरा पर उमड़ा जन सैलाब देश को विकास की राह पर लाने के लिए तत्पर दिख रहा है।

कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि,विधायक राकेश प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ला भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी अमेठी निशा अनंत, पुलिस अधिक्षिका अपर्णा रजत कौशिक, सीडीओ सूरज पटेल की भी मौजूदगी रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी