अमेठी हत्याकांड: पुलिस की अनदेखी से उजड़ा सुनील का परिवार, लापरवाही के उठे सवाल, जानिए पीछे का सच ?

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

अमेठी हत्याकांड: पुलिस की अनदेखी से उजड़ा सुनील का परिवार, लापरवाही के उठे सवाल, जानिए पीछे का सच ?

खबर डिजिटल/ अमेठी/रायबरेली, 03 अक्टूबर 2024: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले एक बडी घटना सामने आयी है। मामले में एक ही परिवार के 4 लोग शिक्षक सुनील कुमार, उसकी पत्नी पूनम भारती और दो मासूम बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्राथमिक जांच में मामला रंजिश का बताया जा रहा है। क्योंकि अपराधी को उसके परिवार के बारे में पूरी जानकारी थी। पुलिस के मुताबिक अपराधी ने घटना स्थल पर कुछ सुराग छोड़े हैं जिससे पुलिस जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लेगी। मामले का कनेक्शन पड़ोसी जिले से भी जोड़ा जा रहा है।

ये है पtरा मामला

अमेठी के शिवरतनगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत अहोरवा भवानी में 3 अक्टूबर 2024 को एक परिवार के चार सदस्यों पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी पूनम भारती और उनके दो बच्चे शामिल हैं। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस की अनदेखी आयी सामने

घटना के बाद यह जानकारी सामने आई कि मृतका पूनम भारती ने 18 अगस्त को रायबरेली जिले के शहर कोतवाली में एक मामला दर्ज करवाया था। इसमें उन्होंने चंदन वर्मा पर छेड़छाड़, मारपीट और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया था। पूनम ने यह FIR तब दर्ज कराई थी, जब वह सुमित्रा हॉस्पिटल में अपने बच्चे को दिखाने गई थीं।

शहर कोतवाली पुलिस ने पूनम की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था, लेकिन इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई, जो अब इस भयानक हत्याकांड के रूप में सामने आई है।

मृतकों का परिचय

मृतक सुनील कुमार रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव का रहने वाला था। सुनील एक शिक्षक थे और उनके परिवार में पत्नी पूनम भारती और दो छोटे बच्चे थे, जिनकी भी इस घटना में हत्या कर दी गई।

पुलिस की प्रतिक्रिया

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अमेठी, श्री अनूप कुमार सिंह ने बताया कि घटना के अनावरण हेतु पुलिस द्वारा कई टीमों का गठन किया गया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले को सुलझाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।

पुलिस की लापरवाही और ढिलाई के कारण एक पूरे परिवार को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी की नज़रें अब पुलिस जांच पर हैं, ताकि जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाई जा सके।

#amethipolice थानाक्षेत्र शिवरतनगंज अन्तर्गत अहोरवा भवानी से संबंधित घटना की अद्यतन स्थिति के संबंध में #SP_अमेठी द्वारा दी गयी बाइट।
https://x.com/amethipolice/status/1842031015038222635

#amethipolice थानाक्षेत्र शिवरतनगंज अन्तर्गत अहोरवा भवानी में पति पत्नी व 02 बच्चों की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या करने की घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन कर जा रही वैधानिक कार्यवाही के संबन्ध में #SP_अमेठी द्वारा दी गई बाइट।

लोगों की प्रतिक्रिया

अमेठी मे जो "पति पत्नी" और "मासूम बच्चे" सहित पूरे परिवार को मौत के घाट उतारा गया वो कोई साधारण लूटपाट की घटना नहीं हो सकती,
ज़रूर कोई साजिश है.. - राम सरोज, अमेठी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

अमेठी हत्याकांड: पुलिस की अनदेखी से उजड़ा सुनील का परिवार, लापरवाही के उठे सवाल, जानिए पीछे का सच ? | Khabar Digital | Khabar Digital