Amethi news: शिक्षा विभाग का नया फरमान, जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्यों को देने पर शिक्षकों में नाराजगी

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

Amethi news: शिक्षा विभाग का नया फरमान, जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्यों को देने पर शिक्षकों में नाराजगी

खबर डिजिटल/ अमेठी: शिक्षा विभाग ने आगामी सत्र से स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की जिम्मेदारी विद्यालय के प्रधानाचार्यों को दी है। इस आदेश से शिक्षकों और प्रधानाचार्यों में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। उनका कहना है कि शिक्षण के अतिरिक्त अन्य कार्यों का बोझ शिक्षकों पर डालना अनुचित है और इससे उनकी मूल जिम्मेदारी प्रभावित हो रही है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संजय कुमार तिवारी ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश लेने वाले बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र बनवाना आवश्यक होगा और इसे पोर्टल पर भी अपलोड किया जाना है। लेकिन उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक मिश्र ने इस आदेश की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि शिक्षणेत्तर कार्यों में शिक्षकों को उलझाने से शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। ऐसे में बाद में शिक्षकों पर ही शिक्षा कमजोर होने का आरोप लगाया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के आदेश का संघ द्वारा विरोध किया जाएगा।

शाहगढ़ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय अफुइया के प्रधानाचार्य शशांक शुक्ल ने कहा कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का कार्य ग्राम पंचायत, राजस्व विभाग, या नगर निकाय के माध्यम से किया जाना चाहिए। लेकिन हर प्रकार की जिम्मेदारी शिक्षकों पर डालना अनुचित है। प्राथमिक शिक्षक संघ गौरीगंज के अध्यक्ष और प्राथमिक विद्यालय सोंगरा के प्रभारी प्रधानाचार्य गंगाधर शुक्ल ने भी इसे अनुचित बताते हुए कहा कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का काम शिक्षकों से कराना सही नहीं है।

शिक्षकों का मानना है कि इस तरह के अतिरिक्त कार्य उन्हें शिक्षण से भटका रहे हैं और इससे पूरी शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी