कोचिंग से स्कूल जाते समय छात्र को डंपर ने कुचला, दर्दनाक मौत

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

कोचिंग से स्कूल जाते समय छात्र को डंपर ने कुचला, दर्दनाक मौत

खबर डिजिटल/अमेठी: संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कालिकन धाम, प्रतापगढ़ रोड पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें अनियंत्रित डंपर UP 71 AT 6172 ने एक साइकिल सवार छात्र को कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक डंपर चालक राज कुमार रायबरेली लालगंज का रहने वाला था जिसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी।

दुर्घटना की खबर परिवार को मिलते ही कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक 15 वर्षीय छात्र ओम सिंह 9वीं कक्षा में पढ़ता था। आज सुबह जब कोचिंग से स्कूल जा रहा था तभी रास्ते में अनियंत्रित डंबर ने कुचल दिया। मृतक ओम सिंह पुत्र बृजेश सिंह जोगापुर पूरे गुंजन भौसिंहपुर थाना संग्रामपुर का निवासी है।

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना की जांच जारी है, और डंपर चालक की तलाश की जा रही है। छात्र की दर्दनाक मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

स्थानीय लोग इस घटना से बेहद आक्रोशित हैं। प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि सड़कों पर चलने वाले भारी वाहनों के लिए सख्त नियम लागू किए जाएं, ताकि ऐसी दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी