भोपाल/ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 2 दिन गृहमंत्री अमित शाह रहेंगे। अमित शाह 2 और 3 अक्टूबर को कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। 2 अक्टूबर को भोपाल के राजाभोज एययपोर्ट स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। केन्द्रीय मंत्री शाह शनिवार, 3 अक्टूबर को भेल दशहरा मैदान में न्याय संहिता पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री शाह भोपाल बायपास रोड, भौंरी स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर), भोपाल के विस्तारित ‘अत्रि’ परिसर का शिलान्यास करेंगे। वे परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की नव निर्मित प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। केन्द्रीय मंत्री शाह 3 अक्टूबर की शाम नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।









