अमृत हरित महाअभियान: आज अमकुही फिल्टर प्लांट में होगा वृहद वृक्षारोपण, 'एक पौधा–हर नागरिक' का आह्वान

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

अमृत हरित महाअभियान: आज अमकुही फिल्टर प्लांट में होगा वृहद वृक्षारोपण, 'एक पौधा–हर नागरिक' का आह्वान

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी-- पर्यावरण संरक्षण और हरित कटनी के निर्माण की दिशा में नगर पालिक निगम कटनी आज, 7 अगस्त को अमृत हरित महाअभियान के तहत अमकुही फिल्टर प्लांट परिसर में दोपहर 2:00 बजे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगा। अभियान का उद्देश्य शहर में हरित आवरण बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देना और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम की थीम "एक पौधा–हर नागरिक" रखी गई है। नगर निगम प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की है।महापौर प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष तथा निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की सुरक्षा का आधार नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर भी हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक यदि कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का दायित्व निभाए, तो शहर को हरित और प्रदूषणमुक्त बनाने का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।नगर निगम का मानना है कि जनसहभागिता ही किसी भी पर्यावरणीय अभियान की सबसे बड़ी ताकत होती है। इसी सोच के साथ आयोजित यह महाअभियान न केवल शहर के हरित क्षेत्र में वृद्धि करेगा, बल्कि समाज में प्रकृति संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व का मजबूत संदेश भी देगा।नगर निगम प्रशासन ने सभी नागरिकों से समय पर कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने और इस जन-आंदोलन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

अमृत हरित महाअभियान: आज अमकुही फिल्टर प्लांट में होगा वृहद वृक्षारोपण, 'एक पौधा–हर नागरिक' का आह्वान | Khabar Digital | Khabar Digital