आनंद स्वरुप ने की सीएम डॉ. मोहन यादव पर विवादित टिप्पणी, यादव महासभा ने की कार्रवाई की मांग

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

आनंद स्वरुप ने की सीएम डॉ. मोहन यादव पर विवादित टिप्पणी, यादव महासभा ने की कार्रवाई की मांग

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा पूरे उफान पर है, ऐसे में सूबे की मोहन सरकार ने पिछड़ा वर्ग को उनका हक दिलाने का वादा किया है, इसी बीच आनंद स्वरुप नामक भगवाधारी ने सीएम डॉ. मोहन यादव के खिलाफ विवादित बयान देकर सरगर्मी बढ़ा दी। जिसके विरोध में यादव महासभा ने मोर्चा खोल दिया है।

ओबीसी और यादव महासभा ने जताया विरोध
मध्यप्रदेश ओबीसी और यादव महासभा ने सीएम डॉ. मोहन यादव पर आनंद स्वरुप की टिप्पणी पर विरोध जाहिर किया है। भोपाल में यादव महासभा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ विवादित बयान देने वाले आनंद स्वरूप महाराज का रोशनपुरा चौराहे पर पुतला दहन किया, और जमकर नारेबाजी की है। इस दौरान यादव महासभा काफी उग्र नजर आई। टीटी नगर थाने में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने स्वामी आनंद स्वरूप के खिलाफ जातिवादी, आपत्तिजनक और संविधान विरोधी बयानों को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। महासभा ने मांग की है कि आनंद स्वरूप के खिलाफ तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए।

आनंद स्वरुप के बयान के बाद बवाल
आनंद स्वरूप पर आरोप है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा OBCवर्ग को 27% आरक्षण देने की घोषणा के बाद सार्वजनिक मंचों पर नफरत फैलाने वाले बयान दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री को 'ब्राह्मण द्वेषी, हिन्दू द्वेषी और राष्ट्रद्रोही' कहकर संबोधित किया। साथ ही यादव, OBC, SC-ST समाज और डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति भी अपमानजनक टिप्पणियां कीं। जिसके विरोध में आनंद स्वरुप पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई।

https://www.youtube.com/watch?v=XrjUvcWMt28&t=30s

ग्वालियर में ओबीसी महासभा ने दिया ज्ञापन
ओबीसी महासभा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पिछड़ा वर्ग और आरक्षण के खिलाफ अभद्र भाषा में टिप्पणी करने पर कड़ी आपत्ति प्रकट करते हुए आनंद स्वरुप नामक व्यक्ति के खिलाफ तत्काल एफआईंआर दर्ज करने की मांग की है। ओबीसी महासभा के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा ग्वालियर जिलाधीश और एसपी कार्यालय पहुंचकर ग्वालियर आनंद स्वरूप के खिलाफ केस दर्ज करने के द्वारा ज्ञापन दिया गया।

FIR की मांग
ओबीसी प्रतिनिधि मंडल ने आनंद स्वरुप के द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को हाल ही में देशद्रोही, धर्म द्रोही, सवर्ण द्रोही तक कहने का काम किया गया है, जो कि सीधे अपराध की श्रेणी मे आता है। इनके खिलाफ एफआईंआर कर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, इन लोगो ने ज्ञापन के साथ एक वीडियो भी सौंपा जो वायरल हो रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

आनंद स्वरुप ने की सीएम डॉ. मोहन यादव पर विवादित टिप्पणी, यादव महासभा ने की कार्रवाई की मांग | Khabar Digital | Khabar Digital