नववर्ष के पूर्व नशे के विरुद्ध ढीमरखेड़ा पुलिस का विशेष अभियान

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

नववर्ष के पूर्व नशे के विरुद्ध ढीमरखेड़ा पुलिस का विशेष अभियान

खबर डिजिटल कटनी-- पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा नववर्ष के अवसर पर नशे के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।नववर्ष के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, ढाबों, होटल-रेस्टोरेंट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है।पुलिस द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट एवं अन्य वैधानिक धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नववर्ष का उत्सव शालीनता, संयम एवं कानून के दायरे में रहकर मनाएं। नशे से दूर रहें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नागरिकों की सहभागिता से ही सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण नववर्ष सुनिश्चित किया जा सकता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

नववर्ष के पूर्व नशे के विरुद्ध ढीमरखेड़ा पुलिस का विशेष अभियान | Khabar Digital | Khabar Digital