ओबीसी आरक्षण 27% की मांग के साथ अपना दल (एस) ने तेज किया सदस्यता अभियान

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

ओबीसी आरक्षण 27% की मांग के साथ अपना दल (एस) ने तेज किया सदस्यता अभियान

कटनी: अपना दल (एस) मध्य प्रदेश में अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए सक्रिय कदम उठा रहा है। इस क्रम में राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल प्रदेश में कार्यकर्ता बैठक सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को कटनी पहुंचे, जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ बी के पटेल ने की। बैठक को लेकर राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए सदस्यता अभियान को तेज करने और पार्टी की विचारधारा को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का आग्रह किया।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल ने कहा, "राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जी के मार्गदर्शन में हमारा लक्ष्य मध्य प्रदेश में संगठन को दलित, शोषित, वंचित वर्ग के लिए एक सुढ़ृड़ विकल्प बनाने का है। मेरा पूर्ण विश्वास है कि लक्ष्य 2028 को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) तीसरा सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरेगा। हमारा राज्य सरकार से भी अनुरोध है कि प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को जल्द से जल्द 27% किए जाने की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाए।"

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता मान सिंह बिसेन, सीता शरण सिंह, श्रीकांत पटेल, संतराम पटेल, प्रतिभा पटेल, जगदीश पटेल, विजय कुमार पटेल, संतोष पटेल, शेषबहादुर सिंह पटेल व अन्य कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह आयोजन मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम के प्रति जबरदस्त उत्साह प्रदर्शित किया, जिससे यह अपेक्षा की जा रही है कि यह अभियान पार्टी के विस्तार में अहम योगदान देगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

ओबीसी आरक्षण 27% की मांग के साथ अपना दल (एस) ने तेज किया सदस्यता अभियान | Khabar Digital | Khabar Digital