सागर में जहरीली शराब से मौतों पर अपना दल (एस) ने सरकार को घेरा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सागर में जहरीली शराब से मौतों पर अपना दल (एस) ने सरकार को घेरा

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के आदिवासी क्षेत्रों में दूषित पानी तथा मलेरिया-डेंगू जैसी बीमारियों से हो रही मौतों का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत और करीब 190 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने प्रदेश की स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपना दल (एस) ने इस घटना को प्रदेश सरकार के सुशासन के दावों पर गंभीर सवाल बताते हुए शासन-प्रशासन को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने की नसीहत दी है।

अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर.बी. सिंह पटेल ने कहा कि बालाघाट और सागर की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि शासन-प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित और जनकल्याण से जुड़े मामलों में सरकार एवं प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त होकर काम करने की आवश्यकता है।

आर.बी. सिंह पटेल ने कहा कि जहरीली शराब जैसी घटनाएं केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि इनके पीछे प्रशासनिक निगरानी और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की बढ़ती लापरवाही, उदासीनता और भ्रष्टाचार पर सरकार को सख्ती से लगाम लगाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उन्होंने सरकार से मांग की कि सागर की घटना की निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही, प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और अस्पतालों में भर्ती लोगों के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मध्य प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता की सुरक्षा और जीवन की रक्षा होनी चाहिए। प्रशासनिक स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

सागर में जहरीली शराब से मौतों पर अपना दल (एस) ने सरकार को घेरा | Khabar Digital | Khabar Digital