हीरा ढाबे में आर्मी जवान पर बर्बर हमला, FIR के लिए रातभर भटका पीड़ित

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

हीरा ढाबे में आर्मी जवान पर बर्बर हमला, FIR के लिए रातभर भटका पीड़ित

हीरा ढाबे में आर्मी जवान पर बर्बर हमला, FIR के लिए रातभर भटका पीड़ित

पुलिस की लापरवाही सवालों के घेरे में, रात में झिंझरी पुलिस चौकी पहुँचा पीड़ित, तो लटका मिला ताला
फिर माधव नगर थाना पहुँचा, वहाँ भी नहीं दर्ज की गई FIR, सुबह मामूली धाराओ की खानापूर्ति

कटनी। छुट्टी पर अपने घर आए भारतीय सेना के जवान शरद तिवारी और उनके दोस्तों के साथ रविवार रात को हुई घटना ने न केवल जवान की सुरक्षा को चुनौती दी है बल्कि पुलिस की गंभीर लापरवाही को भी उजागर कर दिया है। जवान और उसके मित्र झिंझरी स्थित हीरा ढाबा में खाना खाने पहुंचे थे, जहां पहले से मौजूद 25-30 असामाजिक तत्व शराब के नशे में बर्थडे मना रहे थे। बिना किसी कारण के उन्होंने जवान और उसके दोस्तों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। हाथ में चाकू लहराते हुए इन सामाजिक तत्वों ने मारपीट की, जवान का आईडी कार्ड और पैसे छीने, और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी उपलब्ध है, जो उनके निर्दय हाव-भाव को पूरी तरह दिखाता है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़ितों ने जब झिंझरी पुलिस चौकी मदद के लिए पहुँचे, तो ताला लगा मिला और कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। इसके बाद माधवनगर थाना में भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। सोमवार सुबह जाकर ही पुलिस ने मामूली धाराओं में FIR दर्ज की। ऐसा लगता है जैसे जवान की सुरक्षा और कानून की रक्षा पुलिस के लिए मामूली मसला हो।

पल्ला झाड़ने की कोशिश
अब जिम्मेदार कह रहे "डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी"। लेकिन इस बात का जवाब नही है कि रात में चौकी पर ताला क्यो था और FIR क्यो नही हुई। पुलिस की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने जैसा प्रतीत होता है। सवाल यह उठता है कि जब घटना सीसीटीवी और प्रत्यक्षदर्शियों के सामने है, तब भी पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला क्यों नहीं दर्ज किया?

पुलिस की उदासीनता और लापरवाही पर सवाल
इस पूरे मामले में न केवल जवान की सुरक्षा को खतरा है, बल्कि पुलिस की उदासीनता और लापरवाही पर भी सवाल खड़ा होता है। उच्च अधिकारियों को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए, दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए और झिंझरी पुलिस की कार्रवाई की भी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। यह मामला किसी आम झगड़े का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था की अनदेखी का प्रतीक है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी