अवादा फाउंडेशन का अभिनव प्रयास: आदिवासी बच्चों को सशक्त बनाने के लिए शुरू की स्कूल बस सेवा

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

अवादा फाउंडेशन का अभिनव प्रयास: आदिवासी बच्चों को सशक्त बनाने के लिए शुरू की स्कूल बस सेवा

भोपाल, 25 सितम्बर 2024: अवादा फाउंडेशन Avaada foundation ने मध्य प्रदेश के बैतूल और उज्जैन जिलों के आदिवासी इलाकों में स्थित स्कूलों के लिए दो स्कूल बसें प्रदान कर शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अभियान शुरू किया है। इन बसों के जरिए 52 गाँवों के सैकड़ों बच्चे, जो स्कूल दूर होने की वजह से पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर थे, अब आसानी से स्कूल पहुंच सकेंगे और अपने सपनों की ओर एक कदम और बढ़ा सकेंगे।
 
इस अवसर पर विद्यालयों में रंगारंग समारोह आयोजित किए गये। बस सेवा के बारे में बताते हुए अवादा फाउंडेशन की निदेशक ऋतु पटवारी ने कहा, “हम मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इन स्कूल बसों के माध्यम से हमने बच्चों को स्कूल पहुंचने में होने वाली दिक्कतों को कम करने की कोशिश की है। हमारा विश्वास है कि शिक्षा ही बच्चों के बेहतर भविष्य की कुंजी है।”
 
ये स्कूल बसें बच्चों को न सिर्फ स्कूल तक ले जाएंगी, बल्कि उनके जीवन में एक नई शुरुआत भी लेकर आएंगी। अब बच्चे समय पर स्कूल पहुंच सकेंगे, जिससे उनकी पढ़ाई पर सकारात्मक असर पड़ेगा। इसके अलावा, बस यात्रा के दौरान बच्चे आपस में बातचीत कर सकेंगे और नए दोस्त बना सकेंगे।
 
अवादा फाउंडेशन कई वर्षों से देशभर में शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा है। फाउंडेशन ने सरकारी स्कूलों का नवीनीकरण कर उन्हें बेहतर शिक्षण वातावरण प्रदान किया है। साथ ही, कंप्यूटर और कोडिंग का विशेष कोर्स भी शुरू किया है, जिसके तहत छात्र आठ महीने में पांच साल का पाठ्यक्रम पूरा कर सकते हैं।
 
फाउंडेशन ने ‘माइंड ओपनिंग टेक्निक’ नामक एक अनूठी पहल भी शुरू की है, जिसके तहत स्कूलों की दीवारों पर पाठ्यक्रम को रोचक तरीके से चित्रित किया जाता है, जिससे बच्चे मजेदार और इंटरैक्टिव तरीके से सीख सकें।
 
शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अवादा फाउंडेशन ने स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, बैठने की उचित व्यवस्था, शौचालय सुविधाएं, स्कॉलरशिप प्रोग्राम, उद्यमिता कक्षाएं और करियर काउंसलिंग जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान की हैं। इसके अलावा, खेल महोत्सव और समर कैंप के दौरान खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह पहल बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
 
अवादा फाउंडेशन शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

17 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

अवादा फाउंडेशन का अभिनव प्रयास: आदिवासी बच्चों को सशक्त बनाने के लिए शुरू की स्कूल बस सेवा | Khabar Digital | Khabar Digital