“पिछवाड़ों में सड़क, स्कूल रास्ता बदहाल — किसे फायदा पहुंचा रहा निर्माण?”

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

“पिछवाड़ों में सड़क, स्कूल रास्ता बदहाल — किसे फायदा पहुंचा रहा निर्माण?”

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टेवरी के वार्ड क्रमांक 13 में चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जिस स्थान पर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, वहां इसकी कोई आवश्यकता नहीं है और यह सड़क लोगों के घरों के पिछवाड़े बनाई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह शासन की राशि का खुला दुरुपयोग है।ग्रामीणों के अनुसार गांव में कई ऐसी मूलभूत समस्याएं हैं जिन पर पंचायत द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा। विद्यालय के सामने नाली टूटी हुई है, जिससे गंदा पानी और दुर्गंध स्कूल परिसर तक पहुंच रही है। बरसात के समय पूरा पानी विद्यालय में भर जाता है, जिससे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं शासकीय अस्पताल के सामने भी नाली क्षतिग्रस्त होने से बारिश में पानी भर जाता है और गांव की गंदगी अस्पताल परिसर तक पहुंचती है।आरोप है कि इन जरूरी कार्यों को नजरअंदाज कर कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के पंचों तक को इस निर्माण कार्य की जानकारी नहीं दी गई और बिना सहमति के मनमाने तरीके से काम कराया जा रहा है।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के पीछे कॉलोनी काटकर प्लॉटिंग करने और जमीनों की कीमत बढ़ाने की मंशा है। साथ ही जिन लोगों ने कथित रूप से शासकीय भूमि पर कब्जा कर रखा है, उनकी जमीनों को सुरक्षित करने के उद्देश्य से यह सड़क बनाई जा रही है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, एसडीएम एवं जनपद पंचायत बहोरीबंद से मांग की है कि उक्त निर्माण कार्य की जांच कराई जाए और शासन की राशि के दुरुपयोग को तत्काल रोका जाए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

“पिछवाड़ों में सड़क, स्कूल रास्ता बदहाल — किसे फायदा पहुंचा रहा निर्माण?” | Khabar Digital | Khabar Digital