कटनी/बड़वारा खबर डिजिटल -- बड़वारा थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौच कर हंगामा और शांति भंग करने की स्थिति पैदा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जिला जेल कटनी भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना बड़वारा में पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस के मुताबिक कस्बा भ्रमण के दौरान बड़वारा अस्पताल के सामने एक व्यक्ति सड़क पर गाली-गलौच करते हुए हंगामा कर रहा था। मौके पर काफी भीड़ जमा थी और लोग उसे समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह लगातार उत्तेजित होकर विवाद की स्थिति पैदा कर रहा था।पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार वह लगातार गाली-गलौच करते हुए शांति व्यवस्था प्रभावित कर रहा था और स्थिति बिगड़ने की आशंका बनी हुई थी।पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अनिल गुप्ता पिता गणेश प्रसाद गुप्ता, उम्र 38 वर्ष, निवासी रोहनिया, थाना बड़वारा, जिला कटनी बताया। पुलिस ने थाना बड़वारा के रिकॉर्ड की जांच की, जिसमें उसके विरुद्ध पूर्व में कई मामले दर्ज होना बताया गया।पुलिस ने संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका और मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अनिल गुप्ता के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और जिला जेल कटनी दाखिल कराया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार जाटव, सउनि रघुवीर सिंह और आरक्षक रवि कुमार कोरी की भूमिका रही।
बड़वारा पुलिस ने आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल*
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









