भाई पर लगे गोलीकांड के आरोपों के बीच बाबा बागेश्वर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा कोई लेना देना नहीं

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

भाई पर लगे गोलीकांड के आरोपों के बीच बाबा बागेश्वर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा कोई लेना देना नहीं

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में सामने आए किसान गोलीकांड के बाद बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पहली बार इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ कहा कि उनके भाई शालिग्राम गर्ग के कार्यों से उनका कोई संबंध नहीं है. बाबा बागेश्वर ने कहा कि वह यह बात पहले भी सार्वजनिक रूप से स्पष्ट कर चुके हैं और किसी भी घटना में उनका नाम जोड़ना उचित नहीं है.

परिवार को लेकर कही बड़ी बात

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उनका परिवार केवल रिश्तेदारों तक सीमित नहीं है. उनके लिए पूरा समाज, पूरा राष्ट्र और सनातन धर्म ही परिवार है. उन्होंने कहा कि वह समाज और देश की सेवा के लिए काम करते हैं. छतरपुर एक बड़ा जिला है और उनका परिवार भी काफी बड़ा है, इसलिए किसी भी व्यक्ति की हर गतिविधि को उनके साथ जोड़कर देखना सही नहीं होगा.

उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति कानून तोड़ता है या अपराध करता है तो उसके खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. उनका कहना था कि जो भी दोषी होगा, उसे कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. साथ ही भगवान भी ऐसे व्यक्ति को उसके कर्मों का फल देंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें पूरे मामले की विस्तृत जानकारी नहीं है, इसलिए तथ्यों की पुष्टि किए बिना कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.

क्या है पूरा मामला

मंगलवार को छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के कोड़ा गांव में फायरिंग की घटना सामने आई थी. इस घटना में किसान मोतीलाल कुशवाहा घायल हो गए. उन्होंने आरोप लगाया कि बागेश्वर धाम प्रमुख के भाई शालिग्राम गर्ग ने उन पर गोली चलाई.

घायल किसान का दावा है कि इलाके के किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा था. उनका आरोप है कि जो लोग जमीन बेचने से मना करते हैं, उन्हें धमकाया जाता है और उनके साथ मारपीट की जाती है. किसान के अनुसार इसी विवाद के दौरान उन पर फायरिंग हुई, जिसमें वह घायल हो गए.

पुलिस ने क्या कहा

छतरपुर के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि जिला अस्पताल में घायल किसान के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. शुरुआती जांच और अब तक सामने आए बयानों के आधार पर सतीश, शालिग्राम और आशीष समेत तीन नामजद आरोपियों के साथ एक अज्ञात व्यक्ति का नाम भी सामने आया है. पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

भाई पर लगे गोलीकांड के आरोपों के बीच बाबा बागेश्वर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा कोई लेना देना नहीं | Khabar Digital | Khabar Digital