छतरपुर/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं से सतर्क रहने की अपील की है। हाल ही में सामने आए एक मामले का हवाला देते हुए उन्होंने माताओं और बहनों को सलाह दी कि जहां तक संभव हो, वे बागेश्वर धाम की यात्रा अकेले न करें। उन्होंने अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।
अनजान लोगों के साथ जाने से बचें
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं को आगाह करते हुए कहा कि यदि किसी कारणवश अकेले धाम आना पड़े, तो किसी अपरिचित व्यक्ति पर आसानी से विश्वास न करें। साथ ही, अनजान लोगों के कहने पर उनके साथ कहीं जाने से भी बचें। उन्होंने श्रद्धालुओं को सलाह दी कि धाम में दर्शन और अन्य धार्मिक गतिविधियां पूरी करने के बाद अनावश्यक रूप से लंबे समय तक वहां न रुकें।
ये वही बीजेपी प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब हैं… मध्यप्रदेश के एक सांसद के थे PA
धाम क्षेत्र में सतर्कता बरतने की अपील
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुताबिक, बागेश्वर धाम का क्षेत्र काफी विस्तृत है। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में सतर्कता दिखाने की अपील की।उनका यह बयान धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर सामने आया है। खासकर महिलाओं को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने, अनजान व्यक्तियों से दूरी बनाए रखने और अपनी सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार रहने का संदेश दिया गया है।
UGC के नियमों के विरोध का अनूठा तरीका… सवर्ण नेताओं की निकाली अर्थी, किया मृत्यु भोज









