बिग ब्रेकिंग: मध्यप्रदेश की राजधानी में बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की ड्रग्स बरामद, पढ़े पूरी खबर...

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

बिग ब्रेकिंग: मध्यप्रदेश की राजधानी में बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की ड्रग्स बरामद, पढ़े पूरी खबर...

खबर डिजिटल/भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बगरोदा पठार स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में गुजरात एटीएस, दिल्ली एटीएस और दिल्ली एनसीबी की संयुक्त टीम ने आज बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, प्लॉट नंबर 63 कटारा हिल्स में स्थित एक निजी फैक्ट्री पर छापा मारा गया, जिसमें से करोड़ों रुपये की ड्रग्स बरामद की गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस पूरी कार्रवाई के दौरान राजधानी पुलिस को इससे दूर रखा गया। छापेमारी की योजना को गोपनीय रखा गया और कार्रवाई से पहले से ही दिल्ली एटीएस, एनसीबी और गुजरात एटीएस की टीम पिछले 24 घंटों से राजधानी में मौजूद थी। फैक्ट्री में इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी से प्रशासन और कानून व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/congress-jitu-patwari-tweet-fir-mitendra-singh-update/

बता दें कि फैक्ट्री पर जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और एनसीबी के अधिकारी इस जांच को गहनता से अंजाम दे रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह ऑपरेशन बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की जा सकती है। और अधिक अपडेट के लिए खबर डिजिटल के साथ बने रहें।

इससे पहले मंदसौर में पुलिस ने जांच के दौरान एक क्विंटल से अधिक डोडा चूरा बरामद किया था। इन मादक पदार्थों को लग्जरी गाड़ियों से ट्रांसपोर्ट किया जा रहा था। पुलिस ने गाड़ी को भी जब्त कर लिया है और इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/dhara-collector-high-court-arrest-warrant-land-scam/

गुजरात के गृह मंत्री ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने भोपाल में हुई ड्रग्स बरामदगी पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने गुजरात एटीएस की टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी है। सांघवी ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक फोटो के साथ लिखा, "गुजरात एटीएस और दिल्ली एनसीबी को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में बड़ी जीत हासिल करने पर बधाई। हाल ही में भोपाल की एक फैक्ट्री पर छापेमारी की गई, जिसमें एमडी ड्रग्स और उसे बनाने वाले पदार्थ की बरामदगी हुई है, जिसकी कुल कीमत 1814 करोड़ रुपये है।"

उन्होंने आगे लिखा, "यह सफलता कानून लागू करने वाली एजेंसियों के ड्रग्स तस्करी के खिलाफ उनके अथक प्रयासों को दर्शाती है। उनका यह प्रयास हमारे समाज की सुरक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका समर्पण वास्तव में प्रशंसा के योग्य है। आइए, हम सभी उनके इस मिशन को समर्थन देते रहें और भारत को एक सुरक्षित और स्वस्थ राष्ट्र बनाने में योगदान करें।"

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-youth-congress-mashal-julus-in-bhopal-video-today/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

बिग ब्रेकिंग: मध्यप्रदेश की राजधानी में बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की ड्रग्स बरामद, पढ़े पूरी खबर... | Khabar Digital | Khabar Digital