बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ रेलवे स्टेशन के सामने पार्किंग के बाहर खड़ी एक बाइक में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लॉक लगाए जाने से नाराज युवक ने खुद की बाइक में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाइक में लॉक लगा दिया था, जिससे युवक गुस्से में आ गया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बैतूल: रेलवे स्टेशन के सामने लॉक विवाद में युवक ने बाइक में लगाई आग, फायर ब्रिगेड आने से पहले जलकर राख
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









