कोई विपरीत परिस्थिति हमें रोक नहीं सकती… बोले सीएम मोहन यादव

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

कोई विपरीत परिस्थिति हमें रोक नहीं सकती… बोले सीएम मोहन यादव

भोपाल/आलीराजपुर। 'चाहे कुछ भी हो जाए, हम आलीराजपुर जाएंगे और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देंगे। हम अपने आदिवासी भाई-बहनों से मिलेंगे और उनसे संवाद करेंगे। कोई विपरीत परिस्थिति हमें रोक नहीं सकती…'। यह भाव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मन में उस वक्त थे, जिस वक्त उनके हेलीकॉप्टर के पायलट ने यह कहकर उड़ान से मना कर दिया था कि मौसम खराब है। उस वक्त सीएम डॉ. यादव को इंदौर से आलीराजपुर जाना था। पायलट की बात सुनने के बाद सीएम डॉ. मोहन ने कहा कि मौसम जैसा भी हो, जितना भी समय लगे, हम आलीराजपुर जाएंगे। और, वे करीब तीन घंटे का सफर तय कर बाय रोड आलीराजपुर पहुंचे।

गौरतलब है कि सीएम डॉ. मोहन ने 23 जुलाई को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में आयोजित "बलराम कृषि महोत्सव" का दीप प्रज्ज्वलित शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, कृषि अभियांत्रिकी विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने यहां 303.34 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 53.55 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

इस प्रकार यहां कुल 356.89 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली। उन्होंने स्वसहायता समूह की महिलाओं को 2.10 करोड़ रुपए की राशि का ऋण वितरित किया। उन्होंने जैविक कृषकों, मेधावी विद्यार्थियों और सोशल मीडिया एन्फ्लूएंसर्स को सम्मानित किया। इसके साथ ही सीएम डॉ. यादव ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने कई घोषणाएं भी की।

पीएम मोदी के नेतृत्व में नजर आ रहा बदलाव

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के आलीराजपुर सहित पूरे जनजातीय क्षेत्र में बदलाव नजर आ रहा है। राज्य सरकार के लिए झाबुआ, आलीराजपुर, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट सहित संपूर्ण जनजातीय अंचल एक तीर्थ के समान है। मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आज भाभरा आकर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें नमन किया। भाभरा की पुण्य धरा से निकले एक नायक ने आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए अपने जन्म को सिद्ध किया। उन्होंने कहा कि आलीराजपुर के वीर योद्धा जीतू किराड़, राजा आलिया भील, क्रांति सूर्य टंट्या मामा जैसे अनेक जनजातीय क्रांतिकारियों ने भी स्वतंत्रता आंदोलन में अपना अतुलनीय योगदान दिया। राज्य सरकार सभी शहीदों के बलिदान को आदरांजलि अर्पित करती है।

युवा कल्याण के लिए संकल्पित सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर, धार, झाबुआ और बड़वानी के बाद आलीराजपुर में बलराम कृषि महोत्सव हो रहा है। यहां किसानों को हितलाभ देने के साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया गया। आलीराजपुर के किसानों ने इस बार कम वर्षा के बाद भी हौंसला दिखाया है। आज जिले के 10 हजार से अधिक लोगों को स्वामित्व योजना के अंतर्गत अपने भूखंड मिले हैं। प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के बलबूते आलीराजपुर में अब तक 90 हजार से अधिक गरीब और जरूरतमंदों को पीएम आवास योजना के अंतर्गत पक्के मकान मिले हैं। साथ ही, 5 लाख 70 हजार से अधिक लोगों को नि:शुल्क आनाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लाड़ली बहनों और युवाओं के कल्याण के लिए संकल्पित है। लाड़ली बहनों को हर माह 15 तारीख से पहले 1500 रुपए की सौगात मिलती है।

प्रदेश में नई योजनाओं पर काम जारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे लिए सीमा पर जवान और खेतों में किसान दोनों का परिश्रम बराबर है। कृषक कल्याण वर्ष 2026 में किसानों की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की सौगात दी है। आलीराजपुर के 47 हजार 852 किसानों को अब तक फसल बीमा का लाभ मिल चुका है। खेती के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराने के लिए नई परियोजनाओं पर काम जारी है। आलीराजपुर में 1100 करोड़ रुपए की लागत से दही नर्मदा पाइप लाइन परियोजना का काम लगभग पूरा हो गया है। इसी साल दीवाली के बाद इस परियोजना को लोकार्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि और उनकी आय बढ़ाने के लिए पशुपालन और दूध उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिस प्रकार अमूल के माध्यम से गुजरात में दूध उत्पादन हो रहा ह,। उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने गोपालन को बढ़ावा देने के लिए नई योजना की शुरुआत की है, जिसमें उन्नत नस्ल की 25 गोमाताओं के साथ डेयरी शुरू करने पर 10 लाख रुपए तक के अनुदान का प्रावधान किया है। मध्यप्रदेश किसान भाइयों की सभी प्रकार से चिंता करने वाला अग्रणी राज्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को अब सिंचाई के लिए दिन में भी बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। किसान भाई प्राकृतिक खेती अपनाएं।

लोकार्पण, भूमि-पूजन और प्रमुख घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आलीराजपुर को 356.89 करोड़ रुपए लागत के 271 विकास कार्यों की सौगात मिली है। इसमें भाभरा विकासखंड में 130 करोड़ लागत की 64 सड़कें और कड़वानिया में 22 करोड़ के सांदीपनि विद्यालय शामिल है। कोंडवा सिंचाई परियोजना से 70 हजार किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। दीवाली के बाद दही नर्मदा पाइप लाइन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भाभरा में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को समर्पित विशाल पार्क बनेगा। रानी काजल माता लोक बनाया जाएगा। कन्या छात्रावासों में आवास सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पारित कराया है। हमारे लिए सभी धर्मों के नागरिक समान हैं। जनजातीय परंपराओं का सम्मान करते हुए जनजातीय वर्ग को यूसीसी के दायरे से बाहर रखा गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कोई विपरीत परिस्थिति हमें रोक नहीं सकती… बोले सीएम मोहन यादव | Khabar Digital | Khabar Digital