सीएम मोहन यादव ने वीसी के माध्यम से शाजापुर 'बलराम कृषि महोत्सव’ (Balram Krishi Mahotsav) को संबोधित किया, साथ ही जिले के किसानों से कृषि विकास एवं किसानों के कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की। सीएम मोहन यादव ने किसानों से खेती-किसानी के साथ ही पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, फूलों की खेती, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण जैसी गतिविधियों को अपनाकर आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सांची दुग्ध संघ (Sanchi Milk Federation) को और भी मजबूत किया जा रहा है। (Gaushala Grant MP) गौशालाओं के संचालन के लिए प्रति गौमाता पर 40 रुपए प्रतिदिन की सहायता दी जा रही है। पशुपालन प्रोत्साहन के लिए श्रेष्ठ गौपालक प्रतियोगिताएं और पुरस्कार योजनाएं भी संचालित की जाएंगी। शाजापुर जिले में आलू और प्याज की प्रोसेसिंग, भंडारण तथा फूड पार्क की स्थापना से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने की दिशा में भी सरकार प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने कहा कि नई सड़कों एवं अन्य विकास कार्यों के लिए किसानों की जमीन अधिगृहित करने पर उन्हें उनकी भूमि का चार गुना मुआवजा देने, दिन में बिजली उपलब्ध कराने, सौलर पंपों उपयोग को प्रोत्साहित करने तथा कृषि उपज के समुचित मूल्य और फसल भंडारण की बेहतर व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शाजापुर जिले के गांव-गांव तक नागरिकों को आधुनिक संसाधनों से लैस, सस्ती, सुविधाजनक और सुरक्षित बस से आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण परिवारों के आवासों के पट्टे की नि:शुल्की रजिस्ट्री की सुविधा तथा किसानों को सौर ऊर्जा से बिजली उपलब्ध कराने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने (Kisan Kalyan Yojana MP) गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बोनस सहित खरीदी और भावांतर भुगतान योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार निर्णय ले रही है। किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई का रकबा विस्तारित करने और कृषि क्षेत्र को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी तरीके से पालन कराया जा रहा है। उन्होंने शाजापुर जिले के किसानों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता और भागीदारी करने का आह्वान किया।
स्थानीय विधायक अरुण भीमावद ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश के हर जिले में ‘भगवान बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित हो रहा है। कृषि प्रधान शाजापुर जिले में यह महोत्सव खेती को उन्नत बनाने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सरकार की किसान हितैषी सोच को दर्शाते हैं। सरकार का उद्देश्य खेती को लाभकारी बनाना और किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है।









