MP New Transfer Policy: मध्य प्रदेश के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित हुई कैबिनेट की अहम बैठक में राज्य की नई ट्रांसफर पॉलिसी तबादाला नीति-2026 को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले के साथ ही प्रदेश में पिछले लंबे समय से तबादलों पर लगा बैन अस्थायी रूप से हट जाएगा।
सिर्फ 15 दिनों के लिए हटेगा बैन
कैबिनेट के निर्णय के अनुसार, मध्य प्रदेश में तबादलों पर से बैन केवल 15 दिनों की सीमित अवधि के लिए हटाया जा रहा है। प्रदेश में 1 जून 2026 से लेकर 15 जून 2026 तक अधिकारी और कर्मचारी अपनी मनचाही जगहों पर ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकेंगे। 15 जून की रात के बाद तबादलों पर दोबारा पूरी तरह से प्रतिबंध लागू हो जाएगा। निश्चित अवधि के अंदर ही विभाग स्तर पर ट्रांसफर सूचियां जारी की जाएंगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस बड़े फैसले से उन हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी जो पिछले काफी समय से पारिवारिक या व्यक्तिगत कारणों से अपने गृह जिलों या सुगम स्थानों पर ट्रांसफर का इंतजार कर रहे थे।









